विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो दिवसीय रूस यात्रा पर मॉस्को पहुंचीं सुषमा ने की चीनी विदेश मंत्री से मुलाकात

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sun, 17 Apr 2016 05:04 PM (IST)Updated: Mon, 18 Apr 2016 01:12 PM (IST)

दो देशों के दौरे के दूसरे चरण में रविवार रात रूस पहुंची विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज मॉस्को में अपने चीनी समकक्ष वांग यी से मुलाकात की।

News Article Hero Image

मास्को( पीटीआई)। दो देशों के दौरे के दूसरे चरण में रविवार रात रूस पहुंची विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज मॉस्को में अपने चीनी समकक्ष वांग यी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सुषमा स्वराजा ने चीनी विदेश मंत्री के समक्ष मसूद अजहर को आतंकवादी घोषित कराने की भारत की कोशिश में चीन के टांग अड़ाने का मुद्दा भी उठाया।

आपको बता दें कि सुषमा इस दौरे के दौरान रूस, भारत और चीन (आरआईसी) के विदेश मंत्रियों की वार्षिक बैठक में हिस्सा लेंगी। आरआईसी की बैठक में शिरकत करने के अलावा सुषमा मॉस्को में अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से भी मुलाकात कर सकती हैं।

इससे पहले विदेश मंत्री स्वराज ने रविवार को तेहरान में भारतीय समुदाय से मुलाकात की और उन्हें संबोधित भी किया। 1941 में बने एक गुरुद्वारे में दर्शनों के दौरान उन्होंने वहां बसे भारतीयों काे ईरान की उन्नति में भागीदार बनने के लिए धन्यवाद कहा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ईरान में बसे भारतीयों की परेशानियों को हल करने के लिए भारत सरकार लगातार काम कर रही है। इस दौरान उन्होंने वहां बसे भारतीयों को आश्वासन भी दिया कि उन्हें जो मुशिकलें ईरान में आ रही हैं उन्हें दूर करने के लिए वह विदेश मंत्रालय और ईरान के अधिकारियों से बात करेंगी और इसका हल निकालेंगी।

भारत में बसे पाक हिंदुओं को प्रॉपर्टी खरीद समेत कई अधिकार देने पर विचार कर रही सरकार

इसके अलावा सुषमा तेहरान में मौजूद केंद्रीय विद्यालय भी गईं और वहां मौजूद छात्र और छात्राओं से मुलाकात भी की। स्कूल में विद्यार्थियों से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि इस स्कूल की शुरुआत यहां बसे भारतीयों और भारतीय दूतावास की मदद से 1955 में की गई थी। तब से लेकर आज तक यह भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार करने और दोनों देशों के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने की कड़ी बनता रहा है। 2004 से इस स्कूल का प्रशासन भारतीय दूतावास के पास है।

तेहरान पहुंचीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, तेल व व्यापार पर करेंगी चर्चा

मौजूदा समय में इस स्कूल में 16 विभिन्न समुदाय के विद्यार्थी पढ़ते हैं। इनमें से कई विदेशी भी हैं। अपने संबोधन के दौरान विदेश मंत्री ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करने का मंत्र भी दिया। सुषमा स्वराज की यह ईरान यात्रा पीएम मोदी की यात्रा के करीब दो सप्ताह बाद हो रही है। पिछले दिनों पीएम मोदी ने सऊदी अरब की यात्रा की थी और इस दौरान उन्होंने ईरान को अपना बड़ा साझेदार और दोस्त बताया था। इसके बाद आज सुषमा स्वराज रूस की राजधानी मास्को रवाना होंगी, जहां वह भारत, रूस और चीन के विदेश मंत्रियों के बीच होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगी।

उधमपुर पहुंचे थल सेना प्रमुख जनरल सुहाग

चीन की अर्थव्यवस्था में आई गिरावट से दुनिया के बड़े देश चिंतित

पार्टी निशान वाला कुर्ता पहनकर मतदान करने से फिर विवाद में आए मंडल

अकाली दल लोगोंवाल का कांग्रेस में विलय, कैप्टन ने किया स्वागत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।