विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुव्रत ने फिर उड़ाई नियमों की धज्जियां

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sun, 17 Apr 2016 01:56 PM (IST)Updated: Sun, 17 Apr 2016 10:39 PM (IST)

एक बार फिर तृणमूल के बीरभूम जिला अध्यक्ष अनुव्रत मंडल विवादों के घेरे में आ गए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग को चुनौती देते हुए नियमों की धज्जियां उड़ा दीं।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, कोलकाता। एक बार फिर तृणमूल के बीरभूम जिला अध्यक्ष अनुव्रत मंडल विवादों के घेरे में आ गए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग को चुनौती देते हुए नियमों की धज्जियां उड़ा दीं। घर पर तैनात डिप्टी मजिस्ट्रेट और केंद्रीय वाहिनी की आंखों में धूल झोंकते हुए वोट डालने बूथ पर जा पहुंचे और कुर्ते पर पार्टी का लोगो लगाकर धड़ल्ले से मतदान किया। सवाल उठने पर अनुव्रत ने मीडिया पर ही पुराना फोटो दिखाने का आरोप जड़ दिया।

बीरभूम जिले में मतदान के दौरान किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए चुनाव आयोग ने अनुव्रत मंडल को डिप्टी मजिस्ट्रेट और केंद्रीय वाहिनी की देखरेख में नजरबंद कर दिया था। रविवार सुबह अनुव्रत सफेद पजामा-कुर्ता पहनकर और पार्टी का लोगो लगाकर बाइक में बैठकर बोलपुर के बूथ संख्या 186 पर जा पहुंचे। इस दौरान निगरानी के लिए उनके घर पर तैनात डिप्टी मजिस्ट्रेट और केंद्रीय वाहिनी को भनक तक नहीं लगी। मतदान करने के बाद जब मीडिया ने कुर्ते पर लगे पार्टी के लोगो पर सवाल खड़े किए तो अनुव्रत ने वोट डालने के वक्त लोगो हटा लेने की बात कही।

इस दौरान जब उनसे निगरानी के बाबत पूछा गया तो उन्होंने एक बार फिर हुंकार भरी की उन्हें नजरबंद कर सके ऐसी ताकत किसी में नहीं। आयोग अपना काम करे, अनुव्रत अपना काम कर रहा है। पार्टी का लोगो लगाकर मतदान करने के बाबत जब बूथ पर तैनात प्रिसाइडिंग ऑफिसर वरुण कुमार मंडल से पूछा गया तो उन्होंने ऐसी जानकारी से ही इन्कार कर दिया। हालांकि विरोधी दल ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है। चुनाव आयोग ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। हालांकि बाद में चुनाव आयोग ने अनुव्रत के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है।

नजरबंद तृणमूल नेता अनुव्रत पर और कड़ा हुआ पहरा

स्टिंग में फंसे तृणमूल सांसदों के खिलाफ बढ़ी जांच

आचार संहिता उल्लंघन पर CEC का नोटिस, ममता ने कहा जनता देगी जवाब

कोलकाता के नए पुलिस आयुक्त बने एडीजी (सीआईडी) सौमेन मित्रा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।