विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: पहाड़ों पर बर्फ तो मैदानों में बारिश से गिरा पारा, दक्षिण भारत में चक्रवात 'मिचौंग' को लेकर रेड अलर्ट

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Mon, 04 Dec 2023 08:08 AM (IST)Updated: Mon, 04 Dec 2023 09:05 AM (IST)

भारत मौसम विज्ञान विभाग ( Weather Update Today) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान चेन्नई तिरुवल्लूर कांचीपुरम और चेंगलपट्टू ...और पढ़ें

दक्षिण भारत में चक्रवात 'मिचौंग' का बरपा कहर (Image: Jagran Graphic)
दक्षिण भारत में चक्रवात 'मिचौंग' का बरपा कहर (Image: Jagran Graphic)

डिजिटल  डेस्क, नई दिल्ली। Weather Update Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने तमिलनाडु के 10 जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन 10 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

IMD के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही, इन जिलों में कई स्थानों पर हल्की गरज और बिजली के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। आज भी तमिलनाडु के कांचीपुरम और कुछ हिस्सों में बारिश जारी है जिससे कुछ इलाकों में जलभराव हो गया है।

कहां-कहां हुई बारिश?

चक्रवात 'मिचौंग' के तट के करीब पहुंचने के कारण चेन्नई के कई हिस्सों में भारी वर्षा हुई। वहीं, IMD के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में चेन्नई नुंगमबक्कम में 5.88 सेमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि चेन्नई मीनंबक्कम में 7.12 सेमी बारिश दर्ज की गई है। शुक्रवार को बंगाल की दक्षिण-पश्चिमी खाड़ी से सटे दक्षिण-पूर्व में एक कम दबाव का क्षेत्र केंद्रित होने के बाद शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई।

अगले 3 घंटों में इन जिलों में होगी बारिश

चेन्नई मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले तीन घंटों में रानीपेट्टई, तिरुवन्नमलाई, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, मयिलादुथुराई, तंजावुर, अरियालुर, पेरम्बलुर, कल्लाकुरिची, वेल्लोर, तिरुपत्तूर, धर्मपुरी, कृष्णागिरी सलेम, नमक्कल, तिरुचिरापल्ली, तंजावुर, तिरुवरुर और नागपट्टिनम जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। बता दें कि भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमों ने शहर में गंभीर जलजमाव के कारण पीरकनकरनई और पेरुंगलथुर के पास तांबरम क्षेत्र से लगभग 15 लोगों को बचाया।

उत्तर प्रदेश में बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में आज बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, नए साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण सोमवार को लखनऊ और बुंदेलखंड के 20 जिलों समेत सात दिसंबर तक पूर्वी और दक्षिणी यूपी के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर: यूपी के 20 जिलों में आज बारिश की चेतावनी, इन शहरों में दिखेगा चक्रवाती तूफान 'मिगजाम' का प्रभाव

जम्मू-कश्मीर में ठंड कितनी?

जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान घाटी में मौसम शुष्क रहेगा। विभाग ने 10 दिसंबर तक घाटी में मौसम के मिजाज शुष्क बने रहने और तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई है।

यहां पढ़ें पूरी खबर: पहलगाम और गुलमर्ग में शून्य से नीचे गिरा तापमान, कड़ाके की ठंड ने लोगों को किया बेहाल; पढ़ें मौसम अपडेट

पंजाब में बारिश के बाद बढ़ी ठंड

पंजाब में बारिश के बाद सर्दी और बढ़ गई है। सुबह और शाम के समय कोहरा छाया रहा। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में भी शीतलहर शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज सुबह के समय धुंध छाई रहेगी। साथ ही दिन में मौसम साफ रहने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।

वहीं, हरियाणा में आज सुबह में धुंध छाई रहेगी। साथ ही दोपहर बाद आसमान में धूप खिलेगी। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 24 और न्‍यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

यहां पढ़ें पूरी खबर: शीतलहर से ठिठुरे लोग, सुबह और शाम कोहरे का सितम जारी; जानिए आज कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज

हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी तेज

हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी तेज हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज मौसम के साफ रहने का अनुमान है। वहीं एक दो स्थानों पर बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। शिमला में तापमान धिकतम 17 और न्‍यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

यहां पढ़ें पूरी खबर: हिमाचल में बर्फबारी से लुढ़का पारा, शीतलहर ने छुड़ाई कंपकंपी; जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।