विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Weather Today: हिमाचल में बर्फबारी से लुढ़का पारा, शीतलहर ने छुड़ाई कंपकंपी; जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Mon, 04 Dec 2023 07:55 AM (IST)

Himachal Weather प्रदेश में शीतलहर से लोग ठिठुरने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज मौसम के साफ रहने का ...और पढ़ें

हिमाचल में बर्फबारी से लुढ़का पारा, शीतलहर ने छुड़ाई कंपकंपी
हिमाचल में बर्फबारी से लुढ़का पारा, शीतलहर ने छुड़ाई कंपकंपी

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण प्रदेश में शीतलहर से लोग ठिठुरने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज मौसम के साफ रहने का अनुमान है। वहीं एक दो स्थानों पर बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। तापमान की बात करें तो शिमला में अधिकतम 17 और न्‍यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

अटल टनल पर भारी बर्फबारी

वहीं शुक्रवार को रोहतांग दर्रे में अटल टनल पर भी बर्फबारी का नजारा देखने को मिला। गुरुवार को कांगड़ा घाटी की ऊंची चोटियों पर बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में भी गिरावट देखी गई, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर जल्द ही उत्तराखंड और हिमाचल में देखने को मिलेगा, जिसके चलते दोनों राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: Himachal Weather: बारिश और बर्फबारी से ठंड की आगोश में डूबा शिमला, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट; पढ़ें अपडेट

लाहौल घाटी में शुरू होगी बस सेवा

लाहौल घाटी में हिमपात से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त अब पटरी पर लौट आया है। तीन दिन बाद लाहौल घाटी में बस सेवा शुरू हो गई है। रविवार सुबह धूप खिलते ही घाटी के लोगों को ठंड से राहत मिली। केलंग उदयपुर किलाड़, केलंग जिस्पा व केलंग तांदी के बीच बस सेवा शुरू हो गई, जिससे लोगों को आने जाने में आसानी हुई। हालांकि रविवार होने के चलते कम ही लोगों ने सफर किया लेकिन बस सेवा से उन्हें राहत मिल गई है।

यह भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू, शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन; जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।