विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Weather: हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू, शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन; जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Fri, 01 Dec 2023 08:12 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी हो गया है। गुरुवार को सुबह से बादलों के साथ वर्षा ...और पढ़ें

हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू
हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू

HighLights

  1. अधिकतम तापमान में सबसे अधिक चंबा में 12.2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।
  2. मौसम विभाग के अनुसार 2 दिसंबर के बाद मौसम के साफ रहने का अनुमान है।

राज्य ब्यूरो, शिमला। शिमला के नारकंडा हाटु पीक, लाहौल स्पीति, पांगी भरमौर सहित ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। जबकि निचले क्षेत्रों में वर्षा हुई है। इसके कारण ठंड बहुत बढ़ गई है। ये बर्फबारी व वर्षा सेब सहित अन्य फलदार पौधों व गेहूं सहित अन्य रबी की फसलों के लिए बहुत फायदेमंद है। रोहतांग, बारालाचा सहित अन्य चोटियों पर आधा फीट तक ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है।

आज भी बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर एक दिसंबर को भी रहेगा और बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई गई है। प्रदेश में बीते चौबीस घंटों के दौरान ऊना में सबसे अधिक 28 मिलीमीटर, डलहौजी में 19, चंबा में 9.5, कांगड़ा में 7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। गुरुवार को सुबह से बादलों के साथ वर्षा का क्रम रुक-रुक कर जारी रहा। इस दौरान ठंड के तेवर भी बहुत कड़े थे।

यह भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमाचल में नीचे गिरा पारा, तेज हवाओं ने बदले मौसम के मिजाज; बारिश और हिमपात का येलो अलर्ट जारी

यह तापमान किया गया दर्ज

अधिकतम तापमान में सबसे अधिक चंबा में 12.2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि कांगड़ा में 10 डिग्री, बिलासपुर के बरठीं में 8.9, ऊना व सुंदरनगर में 9 डिग्री, मंडी में 6.8 व शिमला में 5.5 डिग्री की गिरावट आई है।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान धौलाकुआं में 22.7, धर्मशाला में 20 डिग्री दर्ज किया गया है। ऊना का अधिकतम तापमान 16 डिग्री पर पहुंच गया जो सीजन का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के अनुसार 2 दिसंबर के बाद मौसम के साफ रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: Himachal Weather: अगले चार दिन खराब रहेगा मौसम, आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी; पहाड़ों पर माइनस में पहुंचा तापमान

ऊना में भी बारिश का सिलसिला जारी

ऊना में बुधवार देर रात से हुई बारिश का सिलसिला गुरुवार को भी पूरा दिन जारी रहा। बारिश के बीच एक ही दिन में अधिकतम तापमान में 9 अंक की गिरावट आई है। ऐसे में आम जनमानस को सर्दी के साथ-साथ बारिश से भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम में एकाएक बदलाव होने से बारिश के कारण ठंडक बढ़ गई है। गुरुवार को दिनभर ठिठुरन रही और शाम पांच बजे ठंडी हवाएं चलती रही।