विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Weather: बारिश और बर्फबारी से ठंड की आगोश में डूबा शिमला, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट; पढ़ें अपडेट

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Sat, 02 Dec 2023 08:00 AM (IST)

Himachal Weather हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक मौसम ...और पढ़ें

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

HighLights

  1. आम जनमानस को सर्दी के साथ-साथ बारिश से भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
  2. कांगड़ा घाटी की ऊंची चोटियों पर बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में भी गिरावट देखी गई।

जागरण संवाददाता, शिमला। Himachal Weather Today: हिमाचल के कुछ हिस्‍सों में बर्फबारी होने से प्रदेशवासी ठिठुरने लगे। आज प्रदेश में अधिकतर स्‍थानों पर मौसम के साफ रहने का अनुमान है। हालांकि कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने, हिमपात व वर्षा की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान शिमला में 17 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

शिमला में बदले मौसम के तेवर

राजधानी शिमला में शुक्रवार को मौसम ने अपने तेवर पूरी तरह से बदल दिए। शुक्रवार को दोपहर को न केवल वर्षा हुई, बल्कि ओले भी गिरे। इससे मौसम की ठंडक ज्यादा बढ़ गई। ठंड बढ़ने से रिज मैदान व माल रोड पर घूमने वाले सैलानी गर्म कपड़ों में दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू, शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन; जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

लोअर बाजार व आसपास शहर की गलियों में लोग आग सेकते दिखे। इसके अलावा शहर की ऊंची जगहों पर हल्की ओलावृष्टि भी हुई। विभाग के मुताबिक मौसम में ठंड़क के साथ ही अगले दो से तीन दिन हलकी बारिश की संभावना है। ऐसे में आम जनमानस को सर्दी के साथ-साथ बारिश से भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

रोहतांग में भारी बर्फबारी

वहीं शुक्रवार को रोहतांग दर्रे में अटल टनल पर भी बर्फबारी का नजारा देखने को मिला। गुरुवार को कांगड़ा घाटी की ऊंची चोटियों पर बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में भी गिरावट देखी गई, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर जल्द ही उत्तराखंड और हिमाचल में देखने को मिलेगा, जिसके चलते दोनों राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: Snowfall in Himachal: हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में ताजा हिमपात, बर्फ की चादर में लिपटा अटल टनल; ऑरेंज अलर्ट जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।