विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Snowfall in Himachal: हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में ताजा हिमपात, बर्फ की चादर में लिपटा अटल टनल; ऑरेंज अलर्ट जारी

By AgencyEdited By: Himani Sharma
Published: Fri, 01 Dec 2023 11:18 AM (IST)

Snowfall in Himachal रोहतांग दर्रे में अटल टनल पर भी बर्फबारी का नजारा देखने को मिला। शुक्रवार को प्रदेश के ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में ताजा हिमपात
हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में ताजा हिमपात

HighLights

  1. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
  2. काम करना मुश्किल साबित हो रहा है।
  3. रोहतांग दर्रे में अटल टनल पर भी बर्फबारी का नजारा देखने को मिला।

एएनआई, रोहतांग। हिमाचल प्रदेश में हिमपात का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में ताजा बर्फबारी हुई। वहीं रोहतांग दर्रे में अटल टनल पर भी बर्फबारी का नजारा देखने को मिला। गुरुवार को कांगड़ा घाटी की ऊंची चोटियों पर बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में भी गिरावट देखी गई, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

काम करना हो रहा मुश्‍किल

एक स्थानीय ने कहा कि आज यहां मौसम अच्छा नहीं है। बारिश हो रही है और बहुत ज्‍यादा ठंड है। मौसम में बदलाव के कारण मुझे काम करने में कठिनाई हो रही है। काम करना मुश्किल साबित हो रहा है। वहीं एक अन्य दिहाड़ी मजदूर ने कहा कि ठंड और बर्फबारी के कारण काम मिलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान काम मिलना मुश्किल हो जाता है। ठंड के कारण खाना भी नहीं मिल पाता है।

यह भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू, शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन; जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

ऑरेंज अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर जल्द ही उत्तराखंड और हिमाचल में देखने को मिलेगा, जिसके चलते दोनों राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पुंछ में अभी भी जारी हिमपात

वहीं दूसरी ओर चंडीगढ़ में गुरुवार सुबह भारी बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। श्रीनगर में भी हल्की बारिश हुई। पुंछ में अभी भी भारी बर्फबारी जारी है। बर्फबारी के कारण श्रीनगर के मुगल रोड पर यातायात निलंबित कर दिया गया। गौरतलब है कि बेमौसम बारिश पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई।

यह भी पढ़ें: Shimla: अब क्रिसमस और नए साल पर पर्यटकों को नहीं होगी जाम की दिक्कत, शिमला के लिए बनाया गया नया ट्रैफिक प्लान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।