विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केरल-महाराष्ट्र में आफत बनी बारिश, दिल्ली-बिहार और राजस्थान में आज बरसेंगे बादल; पढ़ें अन्य राज्यों का हाल

Published: Wed, 28 May 2025 08:14 AM (IST)

देश में मौसम तेजी से बदल रहा है। केरल और महाराष्ट्र में भारी बारिश से बुरा हाल है कई ट्रेनें ...और पढ़ें

बिहार और राजस्थान में आज होगी तेज बारिश (फोटो-पीटीआई)
बिहार और राजस्थान में आज होगी तेज बारिश (फोटो-पीटीआई)

HighLights

  1. दिल्ली एनसीआर में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना।
  2. यूपी में 30 मई से 2 जून तक होगी बारिश।
  3. महाराष्ट्र में बारिश के कारण कई ट्रेनें हुईं लेट।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश भर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कई इलाकों में जमकर बारिश हो रही है, वहीं आज भी कई जगहों पर भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अब आगे जानते हैं आने वाले दिनों में देश में कैसा मौसम रहेगा। देश भर में कहां-कहां बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली एनसीआर में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना बनी हुई है। आज बादल छाए रहने और बिजली गिरने की संभावना है, लेकिन कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें: Delhi Weather: आंधी-बारिश थमते ही दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, फिर झुलसाएगी गर्मी; IMD का नया अपडेट

इन राज्यों में होगी बारिश

छत्तीसगढ़,सिक्किम, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और बिहार में आंधी-बिजली की संभावना है। वहीं 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं आज और कल गुजरात के कई राज्यों में हल्की बारिश का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: Bihar Weather Today: बिहार के इन जिलों में फिर बिगड़ने वाला है मौसम, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

साथ ही यूपी में फिलहाल गर्मी का सिलसिला जारी है, लेकिन बताया जा रहा है 30 मई से 2 जून तक उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना है। यूपी के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें: UP Weather Update: लखनऊ समेत 30 जिलों में आज गरज-चमक संग वज्रपात की आशंका, IMD ने जारी की चेतावनी

केरल और महाराष्ट्र में बारिश से बुरा हाल 

वहीं केरल और मुंबई पिछले तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। राज्य में कई जगहों पर ट्रेनें देरी से चल रही हैं, निचले इलाकों में पानी भर गया है और ट्रैफिक पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। IMD के मुताबिक, मुंबई में अभी 29 मई यानी कल तक तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद बारिश की रफ्तार थोड़ा धीमी होगी और तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश

वहीं उत्तराखंड राज्य की अगर बात करें तो उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और मैदानी इलाकों में छिटपुट से लेकर तेज बारिश और गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है।

यहां जानें अपने शहर के मौसम का हाल