विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather Today: बिहार के इन जिलों में फिर बिगड़ने वाला है मौसम, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

Published: Wed, 28 May 2025 07:22 AM (GMT+05:30)

पटना समेत बिहार के कई हिस्सों में मौसम बदल गया है। बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण उमस ...और पढ़ें

राजधानी में छाए रहेंगे बादल, पूर्वी भागों में आंधी-वर्षा की चेतावनी
राजधानी में छाए रहेंगे बादल, पूर्वी भागों में आंधी-वर्षा की चेतावनी

HighLights

  1. पूर्वी बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट
  2. पटना में उमस भरी गर्मी का असर

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: राजधानी समेत प्रदेश के अलग-अलग भागों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त पुरवा हवा के कारण उमस भरी गर्मी का असर बना हुआ है। पुरवा के साथ आंशिक बादल छाए रहने से उमस बनी हुई है।

मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित दक्षिण भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात के आसार हैं।

जबकि, पूर्वी भागों के पौल, किशनगंज, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, कटिहार में आंधी-पानी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार की राजधानी पटना समेत अपने जिले के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें

पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की क्रमिक वृद्धि का पूर्वानुमान है। अगले पांच दिनों के दौरान प्रदेश के अधिसंख्य भागों में आंधी-पानी को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

बीते 24 घंटों के दौरान कटिहार, नालंदा, गया, पूर्णिया, जमुई, रोहतास, खगड़िया, नवादा, मुंगेर, औरंगाबाद, गया में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा दर्ज की गई। कटिहार में सर्वाधिक 105 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस एवं 39.0 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पटना व आसपास इलाकों में पुरवा व आंशिक बादल छाए रहने के कारण उमस भरी गर्मी से परेशान रहे।

इन जगहों पर दर्ज की गई वर्षा

  • राजगीर -87 मिमी
  • कटिहार के कदवा -78.6 मिमी
  • नालंदा के सिलाव -72.6 मिमी
  • गया के टेकारी -50.8 मिमी
  • पूर्णिया के रूपौली -38.2 मिमी
  • सासाराम -31.2 मिमी
  • पूर्णिया -27 मिमी
  • औरंगाबाद के नवीनगर -21.8 मिमी
  • मुंगेर के संग्रामपुर -19.6 मिमी
  • नवादा के वारसलीगंज -19.4 मिमी

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में) न्यूनतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
पटना 34.7 27.6
गया 34.9 25.8
भागलपुर 33.8 25.5
मुजफ्फरपुर 33.6 27.0