विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather: आंधी-बारिश थमते ही दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, फिर झुलसाएगी गर्मी; IMD का नया अपडेट

By sanjeev Gupta Edited By: Rajesh Kumar
Published: Tue, 27 May 2025 11:15 PM (IST)Updated: Tue, 27 May 2025 11:17 PM (IST)

दिल्ली में आंधी-बारिश का दौर थमने के बाद गर्मी फिर से बढ़ गई है। तेज धूप और उमस ने लोगों ...और पढ़ें

दिल्ली में आंधी-बारिश का दौर थमने के बाद गर्मी फिर से बढ़ गई है। फाइल फोटो
दिल्ली में आंधी-बारिश का दौर थमने के बाद गर्मी फिर से बढ़ गई है। फाइल फोटो

HighLights

  1. दिल्ली में गर्मी फिर बढ़ी
  2. आंधी-बारिश की संभावना
  3. AQI मध्यम श्रेणी में

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आंधी-बारिश का दौर थमते ही दिल्ली में एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगी है। तेज धूप में उमस भी गर्मी की चुभन बढ़ा रही है। मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। शुक्रवार रात से एक बार फिर आंधी-बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है।

इस बीच मंगलवार को दिनभर आसमान साफ ​​रहा और तेज धूप भी निकली। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री कम 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.6 डिग्री रहा। हवा में नमी का स्तर 87 से 46 फीसद रहा।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आंधी-बारिश की भी संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 और 27 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

इन दोनों दिन 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। इसके प्रभाव से तापमान में भी गिरावट आएगी। स्थिति यह है कि नौतपा के आखिरी दो दिन 1 और 2 जून को तापमान कम रहेगा। यानी मई के बाद जून की शुरुआत भी कम गर्म रहेगी।

मध्यम श्रेणी में रहा दिल्ली का AQI

हवा की गुणवत्ता फिलहाल नियंत्रण में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार मंगलवार को दिल्ली का AQI 133 रहा। इसे मध्यम श्रेणी में रखा गया है। एनसीआर के शहरों का AQI भी मध्यम श्रेणी में बना हुआ है, जो कभी संतोषजनक रहता है। निकट भविष्य में इसके बढ़ने की कोई संभावना नहीं है।