Hindi News Today: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 2023 समारोह में लेंगी भाग, AAP नेता सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर आज होगी सुनवाई
Breakfast With News में पढ़िए वो खबरें जिस पर आज रहेगी देश-दुनिया की नजरें। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 दिसंबर 2023 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आ ...और पढ़ें

Breakfast With News में पढ़िए दिन भर की बड़ी खबरें
- AAP नेता सत्येंद्र जैन की मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी। यह मामला न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध था। पिछली सुनवाई में जस्टिस त्रिवेदी ने कहा कि मामला रेगुलर कोर्ट में आया है। जैन की ओर से पेश वरिष्ठ वकील एएम सिंघवी ने अदालत से मामले को स्थगित करने का आग्रह किया।
- ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर संदेश फैलाने और ऊर्जा दक्षता एवं संरक्षण में राष्ट्र की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए हर साल 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में आज देश भर में यह दिवस मनाया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 दिसंबर, 2023 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन, में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 2023 समारोह में भाग लेंगी।
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण के बाद कैबिनेट का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। प्रदेश में अब साय कैबिनेट के भावी मंत्रियों के नाम पर चर्चाएं शुरू हो गई है। राजभवन के सूत्रों के मुताबिक काफी मंथन व सुझावों के बाद प्रधानमंत्री ने बंद लिफाफे में मंत्रियों के नाम को हरी झंडी दे दी है। नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह 16 दिसंबर या इससे पहले हो सकता है।
- तेलंगाना में विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव बृहस्पतिवार 14 दिसंबर को होगा। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन कल सुबह तक किए जा चुके हैं।
इन खबरों पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी; उससे पहले आज का राशिफल, मौसम और हमारा संपादकीय आलेख यहां पढ़ें:
संसद की सुरक्षा में सेंध कैसे लगी?
.jpg)
13 दिसंबर 2001 को संसद पर दुस्साहसिक आतंकी हमले की बरसी वाले दिन ही लोकसभा और संसद परिसर के बाहर बड़ी सुरक्षा चूक का मामला सामने आया। पहले दोपहर लगभग एक बजे लोकसभा में दर्शक दीर्घा से दो युवक सागर शर्मा व मनोरंजन डी.सदन के भीतर कूदे और उन्होंने जूतों में छिपाकर ले जाए गए एक कलर स्मोक क्रैकर के जरिये हल्के पीले रंग का धुआं उड़ाकर पूरे देश को स्तब्ध कर दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर- Lok Sabha Security Breach: संसद की सुरक्षा में सेंध कैसे लगी, चार साल से चल रही थी साजिश! जांच समिति क्या करेगी; 10 बड़े तथ्य
दिल्ली का AQI फिर पहुंचा 400 के पार
.jpg)
प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के चलते दिल्ली में एक बार फिर प्रदूषण गहराने लगा है। बुधवार शाम होते-होते दिल्ली के 11 इलाकों का एक्यूआई 400 पार यानी "गंभीर" श्रेणी में पहुंच गया। पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन चार दिन दिल्ली के लोगों को खराब हवा से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर- Delhi Pollution: फिर तेजी से बिगड़ रही दिल्ली की हवा, 450 के पार पहुंचा AQI; कोहरे की चादर में लिपटा NCR
यूपी पुलिस में निकली भर्ती
.jpg)
त्तर प्रदेश पुलिस की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। यूपी पुलिस में आरक्षी नागिरक पुलिस पीएसी के पदों पर कुल 546 पदों पर भर्ती निकली हैं। इच्छुक उम्मीदवार आज से आधिकारिक वेबसाइट http://uppbpb.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर- UP Police Bharti 2023: यूपी पुलिस की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी! इन पदों पर निकली 546 भर्तियां; आज से करें आवेदन
क्या है कलर गैस क्रैकर?

संसद की सुरक्षा में बुधवार को बड़ी चूक हुई। दो लोग दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष में कूद गए। वे अपने साथ पीला धुंआ निकालने वाला कलर गैस क्रैकर लेकर आए थे। सदन में पीला धुंआ फैलने से दहशत फैल गई। इस बीच संसद परिसर में दो लोगों ने नारेबाजी की और पीला धुंआ फैलाया।
यहां पढ़ें पूरी खबर- Parliament Security Breach: जानिए क्या है कलर गैस क्रैकर... जंग से लेकर फोटोग्राफी तक में किया जाता है इस्तेमाल
क्या आरोपियों को कोई और दे रहा था हुक्म?
.jpg)
संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले छह आरोपित इटरनेट मीडिया साइटों फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भगत सिंह फैन क्लब पेज के माध्यम से जुड़े हुए थे। आरोपितों को इस कार्य के लिए किसी अन्य व्यक्ति द्वारा निर्देशित किया जा रहा था। महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर सभी करीब डेढ़ साल पहले संपर्क में आए थे। इन मुद्दों पर बातचीत करने के लिए एक वाट्सएप ग्रुप भी बनाया था। जिसमें जुड़े कई सदस्य आरोपितों के कामन दोस्त हैं, लेकिन संसद के अंदर और बाहर हंगामा करने या कराने की साजिश में सभी के शामिल होने की बात अब तक सामने नहीं आई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर- Parliament Security Breach: क्या आरोपियों को कोई और दे रहा था हुक्म? संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों के यहां से जुड़े थे तार
ऑस्ट्रेलिया ने पकड़ा भारत का हाथ
.jpg)
भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने बुधवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया अपने यहां हिंदू मंदिरों पर होने वाले हमलों को काफी गंभीरता से लेता है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें ऐसी स्थितियों से निपटने का काफी अनुभव है। फिलिप ग्रीन ने कहा, "हम हिंदू मंदिरों में होने वाले हमलों को उसी तरह गंभीरता से लेते हैं जैसे हम अपने समाज में किसी भी धार्मिक स्थल पर हमले को लेते हैं। इन घटनाओं से निपटने में हमारे पास बहुत अनुभव है।
यहां पढ़ें पूरी खबर- कनाडा और अमेरिका के आरोपों पर ऑस्ट्रेलिया ने पकड़ा भारत का हाथ, उच्चायुक्त ने हिंदू मंदिरों पर हमलों को लेकर कही बड़ी बात
आखिर में पढ़िए संपादकीय आलेख-
बाजार के शिकंजे में सिविल सेवा परीक्षा
.jpg)
पिछले दिनों एक फिल्म आई ‘12वीं फेल’। यह चंबल क्षेत्र के गांव में रह रहे एक ऐसे निम्न-मध्य वर्ग के युवक के आइपीएस अधिकारी बनने की कहानी है, जो नकल न कर पाने के कारण 12वीं में फेल हो गया था। ध्यान देने की बात यह है कि यह फिल्म उसके जीवन पर आधारित है। इसके आधार पर फिल्मकार को फिल्म में वह सब कुछ मसाला डालने का मौका मिल जाता है, जो दर्शकों की आंखों में आंसू लाने और उन्हें तालियां बजाने को मजबूर कर दे। ऐसी स्थिति में किसी भी रचना का सामाजिक सरोकार संदिग्ध हो जाता है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।