Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Parliament Security Breach: जानिए क्या है कलर गैस क्रैकर... जंग से लेकर फोटोग्राफी तक में किया जाता है इस्तेमाल

    By AgencyEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Thu, 14 Dec 2023 05:02 AM (IST)

    धुएं का इस्तेमाल हवाई हमले के लिए सटीक लोकेशन बताने सैनिकों को हवा से जमीन पर उतरने की जगह बताने और दूसरे मिशन में भी होता है। फोटोग्राफी में प्रभाव ...और पढ़ें

    Hero Image
    जंग से लेकर फोटोग्राफी तक में किया जाता है कलर गैस क्रैकर का इस्तेमाल

    जेएनएन, नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा में बुधवार को बड़ी चूक हुई। दो लोग दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष में कूद गए। वे अपने साथ पीला धुंआ निकालने वाला कलर गैस क्रैकर लेकर आए थे। सदन में पीला धुंआ फैलने से दहशत फैल गई। इस बीच संसद परिसर में दो लोगों ने नारेबाजी की और पीला धुंआ फैलाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आइये जानते हैं कलर गैस क्रैकर क्या है और इसका इस्तेमाल किस मकसद के लिए किया जाता है।

    क्या है कलर गैस क्रैकर?

    कलर गैस क्रैकर बाजार में आनलाइन और आफलाइन उपलब्ध हैं। इनका इस्तेमाल कई तरह की गतिविधियों में किया जाता है।

    सेना से लेकर आम नागरिक तक करते हैं इस्तेमाल

    सेना से लेकर आम नागरिक तक इनका इस्तेमाल करते हैं। जब जंग चल रही होती है तो सैनिक धुएं का कवर फैला कर दुश्मन की नजर से ओझल होते हैं। टैंक भी अपनी लोकेशन छिपाने के लिए या संकेत देने के लिए धुएं का इस्तेमाल करते हैं। धुएं का इस्तेमाल हवाई हमले के लिए सटीक लोकेशन बताने, सैनिकों को हवा से जमीन पर उतरने की जगह बताने और दूसरे मिशन में भी होता है।

    फोटोग्राफी में प्रभाव और भ्रम पैदा करने के लिए धुएं का इस्तेमाल किया जाता है। खेलों में विशेष रूप से फुटबाल में प्रशंसक अपने क्लब का रंग दिखाने के लिए स्मोक गैस क्रैकर का इस्तेमाल करते हैं। शादी विवाह में भी कलर स्मोक गैस क्रैकर का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा विरोध प्रदर्शन में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।