Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Top News 11 February 2023: त्रिपुरा में PM मोदी का विपक्ष पर हमला, बताया दो धारी तलवार; आज की 5 प्रमुख खबरें

    By Shashank MishraEdited By: Shashank Mishra
    Updated: Sat, 11 Feb 2023 09:35 PM (IST)

    Top 05 News 08 February 2023 आज दिन-भर की 5 बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं। PM मोदी ने भी त्रिपुरा में शनिवार को एक रैली की। PM मोदी ने कहा कि जिन्होंने सालों साल बारी-बारी से त्रिपुरा को लूटा वही लोग फिर से साथ आ गए हैं।

    Hero Image
    Top 05 News 11 February 2023: आइए आज दिन-भर 05 बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। शनिवार को देश और दुनिया में कई ऐसी घटनाएं घटी, जिसने सुर्खियां बटोरी। आइए आज दिन-भर 05 बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिनों का बचे है। ऐसे में सत्ताधारी पार्टी BJP ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। BJP के कई कद्दावर नेता त्रिपुरा में चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। वहीं, अब PM मोदी ने भी शनिवार को एक रैली की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PM मोदी ने कहा कि जिन्होंने सालों साल बारी-बारी से त्रिपुरा को लूटा, वही लोग फिर से साथ आ गए हैं। ये चंदा के लिए आए हैं। आपका भला करने नहीं आए हैं। इसलिए त्रिपुरा के लोगों को लेफ्ट-कांग्रेस की दो धारी तलवार से सतर्क रहना है। पीएम मोदी ने कहा कि लेफ्ट और कांग्रेस के शासन में यहां हजारों गांव ऐसे थे जहां कभी सड़क ही नहीं पहुंच पाई थी। बीते 5 साल में हमने लगभग 5000 गांवों तक सड़क पहुंचाई है।

    पढ़ें आज की टॅाप 05 खबरें:

    1. त्रिपुरा में PM मोदी का विपक्ष पर हमला, लेफ्ट-कांग्रेस को बताया दो धारी तलवार; सतर्क रहने की दी नसीहत

    त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिनों का बचे है। ऐसे में सत्ताधारी पार्टी BJP ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। BJP के कई कद्दावर नेता त्रिपुरा में चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। वहीं, अब PM मोदी ने भी शनिवार को एक रैली की। इस दौरान उन्होंने विरोधी दलों पर जमकर हमला बोला। PM मोदी ने कहा, "त्रिपुरा चुनाव की मेरी यह पहली जनसभा है, हमने तीन लाख गरीब परिवारों को पक्के घर दिए हैं।

    मैं आज आपसे एक वादा करता हूं कि जिस भी गरीब को अब तक पक्का घर नहीं मिला है। उन्हें भी भाजपा सरकार बनने के बाद घर देने का काम तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। आपने वामपंथियों को हटाया तो उसका नतीजा भी आपके सामने है। आज त्रिपुरा को मुफ्त राशन मिल रहा है। इससे अगर सबसे ज्यादा फायदा किसी को हुआ है तो मेरी माताओं-बहनों को हुआ है। यहां पढ़ें पूरी खबर

    2. Delhi-Mumbai expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के 246 किलोमीटर के खंड का पीएम मोदी रविवार करेंगे उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को बहुप्रतीक्षित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पहले खंड का उद्घाटन करेंगे। दिल्ली-दौसा-लालसोट के बीच का यह खंड दिल्ली से जयपुर की यात्रा को आसान करेगा।

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के 246 किलोमीटर लंबे दिल्ली-दौसा-लालसोट खंड को 12,150 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। इसके शुरू होने से दिल्ली से जयपुर की यात्रा का समय पांच से घटकर लगभग 3.5 घंटे हो जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

    3. New Income Tax Slab: नए टैक्स सिस्टम से लोगों के पास बचेगा अधिक पैसा, वित्त मंत्री ने बताया क्या है फार्मूला

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि नई कर व्यवस्था से मध्यम वर्ग को लाभ होगा, क्योंकि इससे उनके हाथ में और पैसा बचेगा। बजट के बाद भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड के पारंपरिक संबोधन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के माध्यम से निवेश करने के लिए व्यक्तियों को प्रेरित करना आवश्यक नहीं है, बल्कि उन्हें निवेश के संबंध में व्यक्तिगत निर्णय लेने का अवसर देना चाहिए। यहां पढ़ें पूरी खबर

    4. Turkiye Earthquake: तुर्किये में विनाशकारी भूकंप से एक भारतीय की मौत, होटल के मलबे में मिला शव

    तुर्किये में आए विनाशकारी भूकंप से एक भारतीय की मौत होने की पुष्टि हुई है। तुर्किये में स्थित भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, 'छह फरवरी को तुर्किये में भूकंप आने के बाद से लापता एक भारतीय नागरिक विजय कुमार का शव मिला है।' उन्होंने कहा कि माल्टा के एक होटल के मलबे के बीच उनकी पहचान की गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

    5.IND W vs PAK W : भारत चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ Women T20 World Cup अभियान की करेगा शुरुआत

    भारतीय महिला टीम टी20 विश्व कप टूर्नामेंट में रविवार को केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

    पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका में हुए आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में ऐतिहासिक जीत के साथ हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी का मनोबल बढ़ा हुआ है। 2020 टी-20 विश्व कप में उपविजेता रहने वाली भारतीय टीम विश्व विजेता बनना चाहेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

    ये भी पढ़ें: Top News 11 February 2023: त्रिपुरा में पीएम मोदी की रैली, जडेजा पर लगा जुर्माना; पढ़ें अब तक की प्रमुख खबरें