विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

त्रिपुरा में PM मोदी का विपक्ष पर हमला, लेफ्ट-कांग्रेस को बताया दो धारी तलवार; सतर्क रहने की दी नसीहत

By Shashank MishraEdited By: Shashank Mishra
Published: Sat, 11 Feb 2023 04:51 PM (IST)

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने अपना प्रचार अभियान और तेज कर दिया है। PM मोदी ने शनिवार को ...और पढ़ें

PM मोदी ने शनिवार को त्रिपुरा में एक जनसभा को संबोधित किया। (Photo-ANI)
PM मोदी ने शनिवार को त्रिपुरा में एक जनसभा को संबोधित किया। (Photo-ANI)

नई दिल्ली, एजेंसी। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिनों का बचे है। ऐसे में सत्ताधारी पार्टी BJP ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। BJP के कई कद्दावर नेता त्रिपुरा में चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। वहीं, अब PM मोदी ने भी शनिवार को एक रैली की। इस दौरान उन्होंने विरोधी दलों पर जमकर हमला बोला।

वामपंथियों को हटाने का नतीजा आपके सामने है: पीएम मोदी

PM मोदी ने कहा, "त्रिपुरा चुनाव की मेरी यह पहली जनसभा है, हमने तीन लाख गरीब परिवारों को पक्के घर दिए हैं। मैं आज आपसे एक वादा करता हूं कि जिस भी गरीब को अब तक पक्का घर नहीं मिला है। उन्हें भी भाजपा सरकार बनने के बाद घर देने का काम तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। आपने वामपंथियों को हटाया तो उसका नतीजा भी आपके सामने है। आज त्रिपुरा को मुफ्त राशन मिल रहा है। इससे अगर सबसे ज्यादा फायदा किसी को हुआ है तो मेरी माताओं-बहनों को हुआ है।

त्रिपुरा लेफ्ट-कांग्रेस की दो धारी तलवार से सतर्क रहे: पीएम मोदी

PM मोदी ने कहा कि जिन्होंने सालों साल बारी-बारी से त्रिपुरा को लूटा, वही लोग फिर से साथ आ गए हैं। ये चंदा के लिए आए हैं। आपका भला करने नहीं आए हैं। इसलिए त्रिपुरा के लोगों को लेफ्ट-कांग्रेस की दो धारी तलवार से सतर्क रहना है। पीएम मोदी ने कहा कि लेफ्ट और कांग्रेस के शासन में यहां हजारों गांव ऐसे थे जहां कभी सड़क ही नहीं पहुंच पाई थी। बीते 5 साल में हमने लगभग 5000 गांवों तक सड़क पहुंचाई है।

त्रिपुरा के राधाकिशोरपुर में PM मोदी ने कहा कि 5 साल पहले आपने हमें सेवा का मौका दिया। मैंने उस समय वादा किया था कि HIRA विकास यानी हाईवे, इंटरनेट, रेलवे और एयरवेज से जुड़ा विकास। भाजपा ने बीते 5 वर्ष में इस वादे को जमीन पर उतारने के लिए काम किया है।

PM मोदी ने कहा, त्रिपुरा के लोगों से मेरा वादा है कि त्रिपुरा में फिर से भाजपा सरकार बनने पर त्रिपुरा के विकास में और तेजी आएगी। आपके सपने साकार होंगे। भाजपा को दिया एक-एक वोट अनमोल है। आपके वोट की शक्ति आपका और आपके बच्चों का भविष्य सुरक्षित करेगा।

ये भी पढ़ें- विशेषज्ञों ने गिनाए मिट्टी की जांच से फसल की मार्केटिंग तक एग्री स्टार्टअप के लिए अवसर

ये भी पढ़ें- Fact Check: राहुल गांधी और जर्मनी के नेता नील्स एनन की तस्वीर को गलत दावे के साथ किया जा रहा वायरल