Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Top News: सोनिया ने संन्यास का दिया संकेत, नीतीश बोले- कांग्रेस अपना स्टैंड करे क्लियर; आज की 5 प्रमुख खबरें

    By Shashank MishraEdited By: Shashank Mishra
    Updated: Sat, 25 Feb 2023 04:00 PM (IST)

    Know Top 05 News Stories 25 February 2023 Sonia Gandhi attacks BJP सोनिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने सभी स्वायत्त एजेंसियों पर कब्जा कर लिया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस भारत की आत्मा में बसी हुई है। उन्होंने इसी के साथ राहुल गांधी की तारीफ भी की।

    Hero Image
    Top 05 News 22 February 2023: आइए आज दिन-भर 05 बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। शनिवार को देश और दुनिया में कई ऐसी घटनाएं घटी जिसने सुर्खियां बटोरी। आइए आज दिन-भर 05 बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं। छत्तीसगढ़ के नया रायपुर में चल रहे कांग्रेस के 85वां पूर्ण अधिवेशन में सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। अधिवेशन के दूसरे दिन कांग्रेस नेता सोनिया ने कहा कि केंद्र सरकार और आरएसएस ने सभी स्वायत्त एजेंसियों पर कब्जा कर लिया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी देश के लिए नहीं अपने मित्रों के लिए सत्ता चला रहे हैं। सोनिया ने इसी के साथ राहुल गांधी की तारीफ भी की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वही पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में महागठबंधन की महारैली में सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के विकास के लिए केंद्र ने कोई काम नहीं किया। भाजपा की तरफ से कोई काम देशहित में नहीं हो रहा है। बिहार को जितना मदद का भरोसा दिया गया, वह आज तक नहीं मिला। आठ साल में केंद्र की ओर से मात्र 59 लाख करोड़ की राशि मिली है।

    पढ़ें आज की टॅाप 05 खबरें:

    1. Congress Plenary Session: सोनिया ने संन्यास का दिया संकेत, कहा- भारत जोड़ो यात्रा से खत्म हो सकती है पारी

    छत्तीसगढ़ के नया रायपुर में चल रहे कांग्रेस के 85वां पूर्ण अधिवेशन में सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। अधिवेशन के दूसरे दिन कांग्रेस नेता सोनिया ने कहा कि केंद्र सरकार और आरएसएस ने सभी स्वायत्त एजेंसियों पर कब्जा कर लिया है। सोनिया गांधी ने अपने भाषण में राहुल गांधी की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि राहुल के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा ने बहुत अच्छा काम किया।

    सोनिया ने कहा कि जिस तरह से राहुल ने इस यात्रा में लोगों के पास पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुना वो काबिले तारीफ है। सोनिया ने इसी के साथ अपनी रिटायरमेंट की ओर इशारा करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से बेहतर मेरी पारी की समाप्ति नहीं हो सकती। यहां पढ़ें पूरी खबर

    2. महारैली में CM नीतीश बोले- कांग्रेस अपना स्टैंड क्लियर करे, तेजस्वी ने कहा- बिकाऊ नहीं, टिकाऊ हैं बिहार के लोग

    पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में महागठबंधन की महारैली में सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के विकास के लिए केंद्र ने कोई काम नहीं किया। भाजपा की तरफ से कोई काम देशहित में नहीं हो रहा है। बिहार को जितना मदद का भरोसा दिया गया, वह आज तक नहीं मिला। आठ साल में केंद्र की ओर से मात्र 59 लाख करोड़ की राशि मिली है।

    वहीं, तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि हमारे पिता लालू यादव (Lalu Yadav) ने संप्रदायिक तत्वों के सामने कभी घुटने नहीं टेके। जब लालू यादव (Lalu Yadav) ने घुटने नहीं टेके, तो मैं भी उनका बेटा हूं। भाजपा में कोई लीडर नहीं रह गया है, सब डीलर बन गया है। भाजपा नफरत की राजनीति करना चाहती है। आज भाजपा के खिलाफ जो बोलता है, उसके यहां छापा पड़ता है। भाजपा के साथ जो रहता है, वह हरिश्चंद्र हो जाता है। यहां पढ़ें पूरी खबर

    3. देश में दो सेमीकंडक्टर प्लांट को जल्द मंजूरी दे सकती है सरकार : केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर

    केंद्र सरकार जल्द दो सेमीकंडक्टर बनाने की यूनिट को मंजूदी दे सकती है। इलेक्ट्रॉनिक और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि सरकार 1.53 लाख करोड़ रुपये निवेश वाले पांच सेमीकंडक्टर यूनिट स्थापित करने के प्रस्ताव में से दो को जल्द मंजूरी देने वाली है, जिसके बाद इन प्रोजेक्ट को पूरा होने में एक या फिर दो साल का समय लग सकता है।

    चंद्रशेखर ने आगे बताया कि सेमीकंडक्टर यूनिट के अतिरिक्त सरकार को 100 से अधिक चिप डिजाइन करने के वाले स्टार्टअप से आवेदन मिले हैं। देश में चिप डिजाइन को लेकर बेस स्थापित हो चुका है और हम यहां से तेजी आगे बढ़ सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

    4. WPL 2023: हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली Mumbai Indians पहनेंगी यह जर्सी, फ्रेंचाइजी ने शेयर किया फर्स्ट लुक

    विमेंस प्रीमियर लीग के पहले संस्करण की शुरुआत में अब एक हफ्ते का समय रहता है। बता दें कि 4 मार्च से महिला आईपीएल का आगाज हो रहा है, जिसमें पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा।

    इस बीच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने महिला आईपीएल (WPL 2023) के पहले मुकाबले से पहले अपनी जर्सी का फर्स्ट लुक शेयर किया है। फ्रेंचाइजी ने अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियर अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर कर जर्सी का अनावरण किया। यहां पढ़ें पूरी खबर

    5.Marvia Malik: पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर पर दो हमलावरों ने चलाई गोली, बाल बाल बचीं

    पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर गुरुवार को लाहौर में अपने आवास के बाहर गोली लगने से बाल-बाल बची। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, 26 वर्षीय मार्विया मलिक एक फार्मेसी से लौट रही थी इस दौरान दो हमलावरों ने उनकी हत्या करने का प्रयास करते हुए उन पर गोली चलाई। मलिक ने पुलिस को बताया कि उन्हें पाकिस्तान में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आवाज उठाने के लिए कुछ समय से धमकी भरे फोन आ रहे थे और हमले के पीछे उनकी "सक्रियता" का हवाला दिया।

    2018 में, मलिक ने इस्लामिक रिपब्लिक में न्यूज एंकर बनने वाले पहले ट्रांसजेंडर व्यक्ति बनकर इतिहास रच दिया। उन्हें पाकिस्तान स्थित कोहेनूर न्यूज द्वारा नियोजित किया गया था, लेकिन कई साक्षात्कारों में उन्होंने खुलासा किया कि यह उपलब्धि हासिल करने के लिए आसान रास्ता नहीं था। बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। यहां पढ़ें पूरी खबर

    ये भी पढ़ें- Morning Top News 25 February 2023: कांग्रेस के रायपुर अधिवेशन में आज क्या है खास? पढ़ें प्रमुख खबरें

    comedy show banner
    comedy show banner