Move to Jagran APP

WPL 2023: हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली Mumbai Indians पहनेंगी यह जर्सी, फ्रेंचाइजी ने शेयर किया फर्स्ट लुक

Mumbai Indians Jersey WPL 2023 मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने महिला आईपीएल (WPL 2023) के पहले मुकाबले से पहले अपनी जर्सी का फर्स्ट लुक शेयर किया है। फ्रेंचाइजी ने अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियर अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर कर जर्सी का अनावरण किया।

By Jagran NewsEdited By: Priyanka JoshiPublished: Sat, 25 Feb 2023 01:40 PM (IST)Updated: Sat, 25 Feb 2023 01:40 PM (IST)
WPL 2023 Mumbai Indians Jersey First Look

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। WPL 2023 Mumbai Indians Jersey। विमेंस प्रीमियर लीग के पहले संस्करण की शुरुआत में अब एक हफ्ते का समय रहता है। बता दें कि 4 मार्च से महिला आईपीएल का आगाज हो रहा है, जिसमें पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा।

loksabha election banner

इस बीच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने महिला आईपीएल (WPL 2023) के पहले मुकाबले से पहले अपनी जर्सी का फर्स्ट लुक शेयर किया है। फ्रेंचाइजी ने अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियर अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर कर जर्सी का अनावरण किया।

WPL 2023: Mumbai Indians ने शेयर किया अपनी जर्सी का फर्स्ट लुक

दरअसल, बीसीसीआई (BCCI) ने विमेंस आईपीएल के पहले संस्करण के लिए शेड्यूल का ऐलान पहले ही कर दिया है। पहले सीजन में कुल 5 टीमें 22 मुकाबले खेलेंगी, जिसमें से सभी मैच मुंबई के दो स्टेडियम डीवाई पाटिल और ब्रेबॉर्न में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में कुल पांच टीमें मुंबई इंडियंस, गुजरात जायंट्स, यूपी वॉरियर्स, रॉय चैंलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स उतरेंगी, जिनके बीच भिड़त देखने को मिलेगी।

बता दें कि 4 मार्च को गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच पहला मुकाबला होगा ,जिससे पहले मुंबई इंडियंस ने अपनी जर्सी का लुक रिवील कर दिया है। अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए मुंबई टीम ने जर्सी का अनावरण किया।

View this post on Instagram

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians Jersey WPL) की जर्सी का रंग हलके नीले रंग का है, जिस पर साइड में डार्क गोल्डन बॉर्डर बने हुए है। इस दौरान कैपशन में फ्रेंचाइजी ने लिखा, ''यह रही हमारी पहली #WPL जर्सी, जिसमें सूरज, समुद्र और नीला और सोना सभी का मिश्रण है''

इस टूर्नामेंट के पहले सीजन में कुल 20 लीग मैच और दो प्लेऑफ मैच होंगे, जो 23 दिनों की दौरान में खेले जाएंगे। वहीं, टूर्नामेंट में कुल 4 डबल हेडर होंगे। इसका मतलब एक दिन में दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच डबर हेडर होगा, जो दोपहर 3:30 बजे खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मैच शाम को साढ़े सात बजे से होगा।

WPL 2023: ऐसा है Mumbai Indians का पूरा स्क्वॉड

हरमनप्रीत कौर, नाट सिवर, एमिलिया कर, पूजा वस्‍त्राकर, यस्तिका भाटिया, हीथर ग्राहम, इसाबेल वोंग, अमनजोत कौर, दारा गुजराल, साईका इशाक, हेली मैथ्‍यूज, क्‍लोए ट्रायोन, हुमाएरा काजी, प्रियंका बाला, सोनम यादव, नीलम बिश्‍ट और जिंतामनी कलिटा।

यह भी पढ़े:

'तुझे मैं छोडूंगा नहीं', जब दादा ने इस पाक खिलाड़ी को सरेआम दी थी धमकी, प्रमुख क्रिकेटर ने बताया किस्सा

यह भी पढ़े:

'ऐसा लगा कि वो जॉगिंग कर रही थी', Harmanpreet Kaur के रन आउट होने पर भड़की पूर्व कप्‍तान, जमकर लगाई फटकार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.