विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Congress Plenary Session: सोनिया ने संन्यास का दिया संकेत, कहा- भारत जोड़ो यात्रा से खत्म हो सकती है पारी

By AgencyEdited By: Mahen Khanna
Published: Sat, 25 Feb 2023 12:42 PM (IST)Updated: Sat, 25 Feb 2023 02:49 PM (IST)

Sonia Gandhi attacks BJP सोनिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने सभी स्वायत्त एजेंसियों पर कब्जा कर लिया है। कांग्रेस ...और पढ़ें

Sonia Gandhi attacks BJP सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा।
Sonia Gandhi attacks BJP सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा।

रायपुर, एजेंसी। Sonia Gandhi attacks BJP छत्तीसगढ़ के नया रायपुर में चल रहे कांग्रेस के 85वां पूर्ण अधिवेशन में सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। अधिवेशन के दूसरे दिन कांग्रेस नेता सोनिया ने कहा कि केंद्र सरकार और आरएसएस ने सभी स्वायत्त एजेंसियों पर कब्जा कर लिया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी देश के लिए नहीं अपने मित्रों के लिए सत्ता चला रहे हैं। सोनिया ने इसी के साथ राहुल गांधी की तारीफ भी की। 

भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल की तारीफ 

सोनिया गांधी ने अपने भाषण में राहुल गांधी की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि राहुल के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा ने बहुत अच्छा काम किया। सोनिया ने कहा कि जिस तरह से राहुल ने इस यात्रा में लोगों के पास पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुना वो काबिले तारीफ है। सोनिया ने इसी के साथ अपनी रिटायरमेंट की ओर इशारा करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से बेहतर मेरी पारी की समाप्ति नहीं हो सकती। 

भाजपा ने हर संस्थान पर कब्जा किया

अधिवेशन को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि हमें भाजपा शासन से सख्ती से निपटना होगा और लोगों तक अपनी पहुंच बढ़ानी होगी ताकि अपने संदेश स्पष्टता के साथ दे सकें। सोनिया ने आगे कहा कि भाजपा नफरत की आग में घी डालने का काम कर रही है और अल्पसंख्यकों, महिलाओं, दलितों, आदिवासियों को निशाना बना रही है। कांग्रेस नेता ने इसी के साथ कहा कि यह समय पार्टी और देश के लिए चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि भाजपा ने हर संस्थान पर कब्जा कर लिया है।

कांग्रेस ने लोकतंत्र को मजबूत किया

सोनिया ने कहा कि कांग्रेस एक राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा लोग समानता, स्वतंत्रता और न्याय के लिए लड़ते हैं। हम लोगों की आवाज को आगे बढ़ाते हैं और उनके सपने पूरे करते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारा रास्ता आसान नहीं है लेकिन हम जरूर जीतेंगे। सोनिया ने इसी के साथ कहा कि कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया है।