Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MiG 29K: भारतीय नौसेना का मिग 29K लड़ाकू विमान गोवा में दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बची पायलट की जान

    By Manish NegiEdited By:
    Updated: Wed, 12 Oct 2022 01:24 PM (IST)

    Indian Navy MiG 29K Crashed गोवा में भारतीय नौसेना का लड़ाकू विमान मिग 29K दुर्घटना का शिकार हो गया है। घटना के समय विमान नियमित उड़ान पर था और अपने बेस की ओर वापस लौट रहा था। विमान का पायलट सुरक्षित है हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं।

    Hero Image
    MiG 29 Crash: गोवा में लड़ाकू विमान मिग 29 क्रैश (फाइल फोटो)

    पणजी, आनलाइन डेस्क। MiG 29K Fighter Aircraft Crashed: भारतीय नौसेना का लड़ाकू विमान मिग 29K बुधवार को गोवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, घटना में पायलट सुरक्षित है।

    एजेंसी से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार, दुर्घटना से ठीक पहले यह लड़ाकू विमान अपने बेस की ओर लौट रहा था। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए भारतीय नौसेना ने जांच समिति का गठन कर दिया है। बताया जा रहा है कि नौसेना का यह मिग-29के लड़ाकू विमान नियमित उड़ान पर था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तकनीकी खराबी के कारण हुआ हादसा

    नौसेना की ओर से ट्विटर पर साझा की गई जानकारी में बताया गया है कि यह लड़ाकू विमान गोवा के समुद्री तट के ऊपर नियमित उड़ान पर था। तभी इसमें किसी तकनीकी खराबी का पता चला, जिसके बाद पायलट अपने बेस स्टेशन की ओर लौटने लगा। इसी दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट ने दुर्घटना के ठीक पहले खुद को सकुशल इजेक्ट कर लिया था।

    MiG 29K की खासियत

    उल्लेखनीय है कि MiG 29K लड़ाकू विमान एक बेहद उन्नत विमान है जो किसी भी मौसम में उड़ान भर सकता है। यह ध्वनि से दोगुनी रफ्तार (2000 किमी प्रतिघंटा) पर उड़ सकता है। यह अपने वजन से आठ गुना ज्यादा भार ले जाने में सक्षम है और 65000 फीट की ऊंचाई पर उड़ सकता है।

    भारतीय नौसेना करती है मिग 29K का इस्तेमाल

    दुनिया में मिग 29K लड़ाकू विमान का इस्तेमाल सिर्फ भारतीय नौसेना ही करती है। मिग 29 का भारत ने एडमिरल गोर्शकोव के साथ रूस से अधिग्रहण किया था। बाद में एडमिरल गोर्शकोव का नाम बदलकर आईएनएस विक्रमादित्य किया गया था।

    आईएनएस हंसा में तैनात है मिग 29K

    सुरक्षा के मामले में मिग-29K का रिकार्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है। इसीलिए नौसेना कोच्चि में आईएनएस विक्रांत से संचालन के लिए 25-26 विदेशी लड़ाकू विमानों की खरीद पर विचार कर रहा है। मिग-29 को गोवा में नौसेना बेस आईएनएस हंसा में तैनात है।

    ये भी पढ़ें:

    अगले डेढ़ दशक के भीतर वायुसेना से रिटायर होंगे मिग-29, जगुआर सहित कई लड़ाकू विमान, चरणबद्ध तरीके से होंगे बाहर

    Rafale vs F-18: भारतीय नौसेना में जल्‍द शामिल होगा फ्रांसीसी राफेल या अमेरिकी एफ-18, टेस्‍ट रिपोर्ट का हो रहा मूल्‍यांकन