यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अपने देश से प्यार करता है भारतीय मुसलमान, IS का पांव पसारना नामुमकिन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत का मुसलमान आतंकी संगठन आईएसआईएस के शिकंजे में नहीं आ सकता है। ...और पढ़ें

लखनऊ । दुनियाभर में बर्बर आतंकी संगठन आईएसआईएस के फैलते जाल के बीच गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को दो टूक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आतंकी संगठन देश में कभी अपने पांव नहीं फैला सकेगा। सिंह ने कहा कि आईएस कभी भारतीय मुलसमानों को नहीं बहका सकेगा। इसकी वजह यह है कि यहां का मुस्लिम अपने देश और इसकी मिट्टी से प्यार करता है और इसके लिए जान दे सकता है तो इसकी तरफ बुरी नजर रखने वाले की जान ले भी सकता है।
मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘तालीम की ताकत’ में गृह मंत्री ने कहा, दुनिया में आजकल आईएस की खूब चर्चा हो रही है। मैं अखबारों में पढ़ता हूं कि आईएस ने यह कर दिया, वह कर दिया। उनका कहना था कि सीरिया में हमले हो रहे हैं, तमाम चीजें हो रही हैं, लेकिन गृह मंत्री होने के नाते मैं कहना चाहता हूं कि हिन्दुस्तान दुनिया का अकेला मुल्क है कि अगर कहीं कोई बच्चा सिरफिरा हो रहा होता है उसे रोकने का काम अगर कोई करता है तो हिन्दुस्तान के मुस्लिम लोग ही करते हैं। इस्लाम को मानने वाले करते हैं।
