Holi Photos: सुबह से ही नेताओं और मंत्रियों के घर उड़ने लगे रंग-गुलाल; कुछ इस तरह मनाई दिग्गजों ने होली
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को होली के अवसर पर अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रायमुंडो कि उनके दिल्ली स्थित आवास पर मेजबानी की। दोनों नेताओं के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर और कानून मंत्री किरेन रिजिजू सहित अन्य केंद्रीय मंत्री भी होली उत्सव में शामिल हुए। (एएनआई -फोटो)
नई दिल्ली, एजेंसी। देशभर में आज होली का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। रंगों के इस पर्व पर हर कोई उत्साह और उमंग से भरा हुआ है। होलिका दहन के साथ ही जगह-जगह अबीर-गुलाल उड़ने लगे हैं। इसके साथ ही सुबह से ही नेताओं द्वारा देशवासियों को बधाईयां दी जा रही है। तमाम तस्वीरें भी सामने आ रही हैं, जिसमें नेताओं और मंत्रियों के चेहरे पर होली का रंग चढ़ा हुआ है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को होली के अवसर पर अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रायमुंडो कि उनके दिल्ली स्थित आवास पर मेजबानी की। दोनों नेताओं के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर और कानून मंत्री किरेन रिजिजू सहित अन्य केंद्रीय मंत्री भी होली उत्सव में शामिल हुए।
होली समारोह में सभी शीर्ष नेता अमेरिकी अधिकारी के साथ ढोल की थाप पर नाचते और मेल खाते हुए दिखाई दिए। इस दौरान सभी रंगों से सराबोर नजर आए।
#WATCH via ANI Multimedia | US Commerce Secretary Gina Raimondo takes part in #Holi festivities at Defence Minister Rajnath Singh’s residence in Delhihttps://t.co/73gglvklea— ANI (@ANI) March 8, 2023
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने दिल्ली में होली का त्योहार पूरे जोश और उमंग से मनाया।
बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव ने पटना में अपने सरकारी आवास पर रंगों की होली के अलावा मथुरा की पारंपरिक लट्ठमार होली मनाई।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई-3 मुख्यमंत्री आवास पर होली समारोह में भाग लिया।इस मौके पर डोल की ताल का वह लुत्फ लेते हुए नजर आए।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भुवनेश्वर में अपने आवास पर परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई। इस दौरान वह एक-दूसरे को बधाई देते हुए नजर आए।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में अपने आवास पर पारंपरिक लोग गीत 'फाग' गाया और होली का त्योहार मनाया। गीत गाते हुए उन्होंने डोल की आवाज पर बैठे-बैठे हलके- फुल्के डांस स्टेप भी किए।