Move to Jagran APP

Heatwave Alert: राजस्थान में आग उगल रहा सूरज, MP और पंजाब में भी तपती गर्मी से लोगों का बुरा हाल; जानिए IMD का ताजा अपडेट

राजस्थान के बाड़मेर में पारा 45.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं फलौदी जैसलमेर और श्रीगंगानगर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जयपुर में 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिन कुछ प्रमुख शहरों सहित डेढ़ दर्जन जिलों में गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई है। पंजाब में भीषण गर्मी ने हाल बेहाल कर दिया।

By Jagran News Edited By: Babli Kumari Published: Tue, 07 May 2024 11:45 PM (IST)Updated: Tue, 07 May 2024 11:45 PM (IST)
Weather Update: जानिए अपने राज्यों के मौसम का ताजा अपडेट (फाइल फोटो)

जागरण टीम, नई दिल्ली। मौसम ने अपनी तपिश दिखानी शुरु कर दी है। तेज गर्मी और लू के कारण लोगों का बुरा हाल है। दिल्ली सहित अन्य राज्यों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मंगलवार को सबसे अधिक तापमान राजस्थान में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद मध्य प्रदेश और पंजाब में रिकार्ड किया गया। देश के मैदानी क्षेत्र के सबसे गर्म शहरों में दमोह पांचवें नंबर पर रहा।

loksabha election banner

दमोह में 44.8 डिग्री सेल्सियस और पंजाब में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री पहुंच गया। पंजाब का लुधियाना सबसे गर्म रहा। दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 डिग्री पर पहुंच गया। नजफगढ़ दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा, यहां का तापमान 43.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हवाओं का रुख दक्षिणी होने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

राजस्थान के बाड़मेर में पारा 45 के पार

राजस्थान के बाड़मेर में पारा 45.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं फलौदी, जैसलमेर और श्रीगंगानगर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जयपुर में 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिन कुछ प्रमुख शहरों सहित डेढ़ दर्जन जिलों में गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई है। पंजाब में भीषण गर्मी ने हाल बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री पर पहुंचा, लुधियाना सबसे गर्म रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

IMD ने इन राज्यों के लिए की भविष्यवाणी 

अमृतसर, फरीदकोट, बरनाला व फिरोजपुर में भी अधिकतम तापमान 41 और गुरदासपुर, जालंधर, रोपड़ व पटियाला में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार कई शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता हैं।

मध्य प्रदेश में गर्म हवाओं के थपेड़ों ने बढ़ाई परेशानी 

मध्य प्रदेश में गर्म हवाओं के थपेड़ों ने परेशानी बढ़ाई। दमोह में 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान इस सीजन का दिन का सबसे अधिक है। प्रदेश के 18 शहरों में अधिकतम तापमान 42 से 44.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। हरियाणा का सिरसा मंगलवार को प्रदेश भर में सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव के साथ ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल रहा है।

यह भी पढ़ें- India-China: 'साउथ चाइना सी' को लेकर मुखर हो रही है भारत की नीति, ड्रैगन की अकड़ तोड़ने के लिए बनाई ये रणनीति


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.