Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Top News: मोदी कैबिनेट में अचानक क्यों हुआ फेरबदल, 100 घंटे बाद कर्नाटक का नाटक भी खत्म; पढ़ें प्रमुख खबरें

    By Sonu GuptaEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Thu, 18 May 2023 04:30 PM (IST)

    सिद्धारमैया कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे और डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री होंगे इसका एलान अब कांग्रेस ने कर दिया है। वहीं मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल हुआ है। किरेन रिजिजू को कानून मंत्री की जगह अब पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया है। फोटो- जागरण।

    Hero Image
    सिद्धारमैया दूसरी बार बनेंगे कर्नाटक के CM, केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल। फोटो- जागरण।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। देश और दुनिया में गुरुवार को कई ऐसी घटनाएं घटी, जिसने सुर्खियां बटोरी। आइए, आज दिन-भर की बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं।

    सिद्धारमैया कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे और डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री होंगे, इसका एलान अब कांग्रेस ने कर दिया है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने आज कहा कि कर्नाटक में जीत पार्टी नहीं, बल्कि जनता की है। उन्होंने कहा कि सीएम कौन बनेगा इसका फैसला पार्टी अध्यक्ष ने किया है और डीके शिवकुमार भी सीएम पद के दावेदार थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल हुआ है। किरेन रिजिजू को कानून मंत्री की जगह अब पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया है। वहीं, अर्जुन राम मेघवाल को केंद्रीय कानून मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। इस बीच, सरकार ने केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल को कानून एवं न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री के स्थान पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री बना दिया है।

    इधर, पश्चिम बंगाल सरकार ने फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जवाबी हलफनामा दायर किया था। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार के 8 मई के आदेश पर राज्य द्वारा फिल्म 'द केरला स्टोरी' के प्रदर्शन पर लगे रोक को हटा दिया है।

    अब तक की प्रमुख खबरों पर एक नजर

    1. कर्नाटक में सिद्धारमैया दूसरी बार बनेंगे CM, डीके होंगे डिप्टी सीएम

    सिद्धारमैया कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे और डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री होंगे, इसका एलान अब कांग्रेस ने कर दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने आज कहा कि कर्नाटक में जीत पार्टी नहीं, बल्कि जनता की है। उन्होंने कहा कि सीएम कौन बनेगा इसका फैसला पार्टी अध्यक्ष ने किया है और डीके शिवकुमार भी सीएम पद के दावेदार थे। सुरजेवाला ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव तक डीके शिवकुमार अध्यक्ष बने रहेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर

    2. केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल

    मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल हुआ है। किरेन रिजिजू को कानून मंत्री की जगह अब पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया है। वहीं, अर्जुन राम मेघवाल को केंद्रीय कानून मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। मेघवाल को इस फेरबदल के तहत कानून और न्याय मंत्रालय के अलावा रिजिजू के मौजूदा पोर्टफोलियो भी मिलेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर

    3. केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल का भी विभाग बदला

    मोदी सरकार ने अपनी मंत्रीमंडल में फेरबदल करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल को कानून एवं न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री के स्थान पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री बना दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

    4. बिहार में फिलहाल नहीं होगी जातीय गणना

    बिहार में जातीय गणना मामले में नीतीश सरकार को गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से फिर झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने जाति आधारित गणना से संबंधित याचिका पर सुनवाई करते हुए पटना हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है। अब इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 14 जुलाई को सुनवाई होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

    5. सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में 'द केरल स्टोरी' से हटाया बैन

    पश्चिम बंगाल सरकार ने फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जवाबी हलफनामा दायर किया था। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार के 8 मई के आदेश पर राज्य द्वारा फिल्म 'द केरला स्टोरी' के प्रदर्शन पर लगे रोक को हटा दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

    6. इमरान खान को कभी भी गिरफ्तार कर सकती है पुलिस

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। इमरान खान के लाहौर में स्थित आवास के बाहर पुलिस ने बुधवार से डेरा डाला हुआ है। पुलिस उन्हें कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। पुलिस का दावा है कि इमरान खान के आवास पर कई आतंकवादी छिपे हुए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर