Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल का भी विभाग बदला, अब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी

    By AgencyEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Thu, 18 May 2023 04:01 PM (IST)

    Modi Cabinet Reshuffle मोदी कैबिनेट में फिर बदलाव हुआ है। सरकार ने केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल को कानून एवं न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री के स्थान पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री बना दिया है।

    Hero Image
    Modi Cabinet Reshuffle केंद्र सरकारी के मंत्रिमंडल में बदलाव।

    नई दिल्ली, Modi Cabinet Reshuffle। केंद्रीय सरकार ने अपने मंत्रिमंडल में फिर से बदलाव किया है। सरकार ने केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल को कानून एवं न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री के स्थान पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री बना दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रिजिजू का भी बदला मंत्रालय

    केंद्र सरकार ने आज केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू का भी विभाग बदला है। रिजिजू को अब पृथ्वी-विज्ञान मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं, सरकार ने रिजिजू की जगह कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी अर्जुन राम मेघवाल को दे दी है। मेघवाल अपने विभाग के साथ कानून मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होंगे।

    रिजिजू को नया मंत्रालय देने पर विपक्ष का तंज

    किरेन रिजिजू को कानून मंत्रालय की जगह पृथ्वी-विज्ञान मंत्रालय का कार्य सौंपे जाने पर कांग्रेस समेत विभिन्न विपक्षी दलों ने तंज कसा है। शिवसेना (यूबीटी) ने नेता संजय राउत ने किरेन रिजिजू पर हमला बोलते हुए आज कहा कि केंद्र ने आखिरकार सुप्रीम कोर्ट की सुन ली और अखिरकार सजा दे दी है। उन्होंने कहा कि ये फैसला न्याय की जीत है।

    रिजिजू ने कॉलेजियम का उठाया था मुद्दा

    कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने कहा कि रिजिजू के नाकाम मंत्री होने के चलते ये फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि रिजिजू ने न्यायालय का अपमान करने का काम किया था। कांग्रेस ने आगे कहा कि कानून मंत्री के रूप में, रिजिजू सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति की कॉलेजियम प्रणाली की आलोचना करने में सबसे मुखर रहे थे और इसे संविधान के खिलाफ बताते थे।