Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Evening Top News: अमित शाह ने संसद में पेश किए 3 विधेयक, AAP सांसद राघव चड्ढा राज्यसभा से निलंबित; टॉप खबरें

    By Jagran NewsEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Fri, 11 Aug 2023 03:57 PM (IST)

    देश और दुनिया में शुक्रवार को कई ऐसी घटनाएं घटी जिसने सुर्खियां बटोरी। संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन की शुरुआत भी हंगामेदार रही। लोकसभा में हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक स्थगित कर दी गई है। वहीं राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मणिपुर को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर हमला बोला।

    Hero Image
    सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल तक के लिए स्थगित। फाइल फोटो।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। देश और दुनिया में शुक्रवार को कई ऐसी घटनाएं घटी, जिसने सुर्खियां बटोरी। आइए, आज दिन-भर की पांच बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं।

    संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन की शुरुआत भी हंगामेदार रही। लोकसभा में हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक स्थगित कर दी गई है। वहीं, राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने राघव चड्ढा को राज्यसभा से निलंबित कर दिया है। राघव तब तक निलंबित रहेंगे जब तक परिषद को विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट नहीं मिल जाती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज संसद में 3 विधेयक पेश किए। ये बिल देश की कानून व्यवस्था में बड़ा बदलाव लाने वाले हैं। शाह ने बिल पर बोलते हुए कहा कि अब देश में अंग्रेजों द्वारा लाए गए कानून नहीं चलेंगे और भारतीय आपराधिक कानूनों में बदलाव होगा।

    वहीं, राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मणिपुर को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर हमला बोला।

    अब तक की प्रमुख खबरों पर एक नजर

    1. AAP सांसद राघव चड्ढा राज्यसभा से निलंबित

    संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन की शुरुआत भी हंगामेदार रही। लोकसभा में हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक स्थगित कर दी गई है। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने राघव चड्ढा को राज्यसभा से निलंबित कर दिया है। इस दौरान उन्होंने आप सांसद संजय सिंह का निलंबन भी बढ़ाने की घोषणा की। यहां पढे़ं पूरी खबर

    2. अंग्रेजों के कानून बदलने के लिए अमित शाह ने पेश किए 3 बिल

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज संसद में 3 विधेयक पेश किए। ये बिल देश की कानून व्यवस्था में बड़ा बदलाव लाने वाले हैं। शाह ने बिल पर बोलते हुए कहा कि अब देश में अंग्रेजों द्वारा लाए गए कानून नहीं चलेंगे और भारतीय आपराधिक कानूनों में बदलाव होगा। शाह ने लोकसभा में भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम को बदलने के लिए तीन विधेयक पेश किए। यहां पढे़ं पूरी खबर

    3. राहुल गाधी ने मणिपुर मामले को लेकर पीएम मोदी पर बोला हमला

    राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मणिपुर को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने दो घंटे 13 मिनट तक बात की, लेकिन मणिपुर पर केवल दो मिनट ही बोले। विषय मैं या कांग्रेस नहीं, बल्कि मणिपुर था। यहां पढे़ं पूरी खबर

    4. गुजरात के अहमदाबाद में भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत

    गुजरात के अहमदाबाद में भीषण सड़क हादसा होने से 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, बावला-बगोदरा हाईवे पर एक मिनी ट्रक के दूसरे ट्रक से टकराने से यह भीषण हादसा हुआ है। यहां पढे़ं पूरी खबर

    5. सीरियाई सैनिकों को ले जा रही बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग

    सीरिया के पूर्वी हिस्से में कुछ लोगों ने एक बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग में लगभग 20 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। विपक्षी कार्यकर्ताओं ने कहा कि बंदूकधारियों ने शुक्रवार तड़के देश के पूर्वी हिस्से में सीरियाई सैनिकों को ले जा रही एक बस पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें 20 लोग मारे गए। यहां पढे़ं पूरी खबर

    comedy show banner
    comedy show banner