विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Syria: सीरियाई सैनिकों को ले जा रही बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हमले में 20 लोगों की मौत; कई घायल

By AgencyEdited By: Shalini Kumari
Published: Fri, 11 Aug 2023 12:48 PM (IST)

विपक्षी कार्यकर्ताओं ने कहा कि बंदूकधारियों ने शुक्रवार तड़के देश के पूर्वी हिस्से में सीरियाई सैनिकों को ले जा रही एक बस पर घात लगाकर हमला किया जिसमें लगभग 20 लोग मारे गए और अन्य घायल हो गए। ऐसा माना जा रहा है कि यह हमला इस्लामिक स्टेट समूह के सदस्यों द्वारा किया गया था। हमले पर सीरियाई सेना या सरकार की तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है।

सीरियाई सेना को ले जा रही बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग
सीरियाई सेना को ले जा रही बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग

HighLights

  1. सीरियाई सेना को ले जा रही बस पर बंदूकधारियों ने किया हमला
  2. हमले में 20 लोगों की मौत, कई घायल

बैरूट, एपी। सीरिया के पूर्वी हिस्से में कुछ लोगों ने एक बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग में लगभग 20 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। विपक्षी कार्यकर्ताओं ने कहा कि बंदूकधारियों ने शुक्रवार तड़के देश के पूर्वी हिस्से में सीरियाई सैनिकों को ले जा रही एक बस पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें 20 लोग मारे गए।

इस्लामिक स्टेट समूह के सदस्यों ने किया हमला

ऐसा माना जा रहा है कि यह हमला इस्लामिक स्टेट समूह के सदस्यों द्वारा किया गया था, जिनके सीरिया के कुछ हिस्सों में स्लीपर सेल 2019 में अपनी हार के बावजूद अभी भी घातक हमले कर रहे हैं।

हमले में कई लोगों की मौत

ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि इराक की सीमा से लगे डेर अल-जौर प्रांत के पूर्वी शहर मयादीन के पास एक रेगिस्तानी सड़क पर हुए हमले में 23 सीरियाई सैनिक मारे गए और 10 घायल हो गए। पूर्वी सीरिया में समाचार कवर करने वाले एक अन्य कार्यकर्ता समूह ने कहा कि इस हमले में 20 सैनिक मारे गए और अन्य घायल हो गए हैं।

सीरियाई सेना की ओर से नहीं आई कोई टिप्पणी

हमले पर सीरियाई सेना या सरकार की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है। आईएस ने सीरिया और इराक के बड़े हिस्से को नियंत्रित किया, जहां उन्होंने जून 2014 में खिलाफत की घोषणा की। वर्षों से वे अपनी जमीन खोते गए और 2017 में इराक में और दो साल बाद सीरिया में हार गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।