विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देश में यहां सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

Published: Sat, 03 Jan 2026 09:14 AM (IST)

सिक्किम के सोरेंग शहर में सुबह 5 बजकर 58 मिनट पर 3.9 तीव्रता का भूकंप आया। इन झटकों से लोग ...और पढ़ें

भारत में सुबह-सुबह आया भूकंप (प्रतीकात्मक फोटो)

भारत में सुबह-सुबह आया भूकंप (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. सिक्किम के सोरेंग में सुबह भूकंप के झटके महसूस हुए।

  2. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई।

  3. दहशत में आए लोग घरों से बाहर निकल आए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी राज्य सिक्किम में के एक शहर सोरेंग में आज शनिवार, 3 जनवरी 2026 की सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई है. सुबह 5 बजकर 58 मिनट पर यह भूकंप आया।

भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस घटना में किस तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

सिक्किम में महसूस हुए भूकंप के झटके

सिक्किम के सोरेंग में आज सुबह 5 बजकर 58 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बारे में जानकारी साझा की। इस भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 5 किलोमीटर तक था।

सिक्किम में आए भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं थी, इसलिए जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन फिर भी भूकंप आने पर सतर्कता बरतते हुए लोगों को घर से बाहर निकल आना चाहिए।