विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोरोना की गति थमने का नाम ही नहीं ले रही, देशों के कोरोना से निपटने के अनोखे उपाय

By Sanjay PokhriyalEdited By:
Published: Wed, 04 Mar 2020 09:36 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 04 Mar 2020 12:17 PM (GMT+05:30)

Coronavirus वैज्ञानिकों की मानें तो कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्हें उनकी बीमारी का अंदाजा नहीं है या वो स्वास्थ्य ...और पढ़ें

कोरोना की गति थमने का नाम ही नहीं ले रही, देशों के कोरोना से निपटने के अनोखे उपाय
कोरोना की गति थमने का नाम ही नहीं ले रही, देशों के कोरोना से निपटने के अनोखे उपाय

नई दिल्‍ली। Coronavirus: कोरोना की गति थमने का नाम ही नहीं ले रही है। अब तक 70 देशों में यह खतरनाक वायरस पहुंच चुका है और भारत में भी इसने दस्तक दे दी है। डॉक्टर भी इसके शिकार हो रहे हैं। अस्पतालों में अब रोबोट काम कर रहे हैं। वैज्ञानिकों की मानें तो कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिन्हें उनकी बीमारी का अंदाजा नहीं है या वो स्वास्थ्य परीक्षण से होकर नहीं गुजरे हैं और सामान्य जीवन बिता रहे हैं।

ऐसे में विशेषज्ञों ने सावधानी को ही इस वायरस से निपटने का सबसे बड़ा उपाय बताया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाथ धोने के तरीकों के बारे में गाइडलाइन जारी की है, तो फ्रांस समेत कई देशों ने जीवन शैली के तरीकों में बदलाव लाया है।

बदला मुलाकात का परंपरागत तरीका

फ्रांस की सरकार ने संक्रमण से बचने के लिए लोगों से मुलाकात के परंपरागत तरीके (गाल पर चुंबन और हाथ मिलाना)में बदलाव किया है। स्वास्थ्य मंत्री ओलिवियर वेरन ने कहा कि मुलाकात के दौरान किसी भी शारीरिक क्रिया से परहेज किया जा रहा है। हाल ही में जर्मनी के मंत्री होस्र्ट जीहोफर के द्वारा एंजेला मर्केल से हाथ मिलाने से परहेज करने वाला वीडियो काफी वायरल हुआ।

दरवाजे के हत्थे को संभलकर छुए

यूनिवर्सिटी ऑफ ग्रीफ्सवाल्ड के प्रोफेसर गुंटर काम्फ का कहना है कि ठोस धरातल के बार- बार इस्तेमाल से कोरोना वायरस सबसे तेजी से फैलता है। इस स्थिति में किसी धरातल को कोई संक्रमित व्यक्ति इस्तेमाल करता है और उसी को दोबारा कोई स्वस्थ व्यक्ति छूता है तो वह भी संक्रमित हो जाता है। उन्होंने कहा कि दरवाजे के हत्थे समेत ट्रांसपोर्ट के दौरान ऐसी तमाम वस्तुओं का इस्तेमाल किया जाता है। इनसे परहेज करना चाहिए या इस्तेमाल के समय सावधानी बरतनी चाहिए।

दस्तानों का करें प्रयोग

विज्ञान लेखक लॉरी गैरेट दस्तानों के प्रयोग का सुझाव देती हैं। वो कहती हैं कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट या सामाजिक समूह में रहने के दौरान दस्तानों का अवश्य प्रयोग करना चाहिए। इससे किसी भी सामाजिक वस्तु का प्रयोग करने में कोई हानि नहीं होगी। इसी के साथ वो घर और गाड़ी में खिड़की खोलने से परहेज करने को कहती हैं। साफ और सूखे तौलिए का प्रयोग उचित बताती हैं।

लिफ्ट में बटन दबाने के लिए करें पेन का प्रयोग

सिंगापुर के मेडिकल स्कूल के प्रोफेसर वांग लिन फा के मुताबिक इस वातावरण में लिफ्ट सबसे ज्यादा घातक है क्योंकि उसी बंद लिफ्ट की हवा में कई लोग सांस लेते हैं और बटन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में उन्होंने लिफ्ट में बटन दबाने के लिए पेन का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया। साथ ही उन्होंने शौचालय का इस्तेमाल करते समय खास सावधानी बरतने को कहा।

पांच बार हाथ धोएं

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वायरस से निपटने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा है। इसके लिए हाथों की सफाई को प्रमुखता दी है और दिन में कम से कम पांच बार हाथ धुलने का सुझाव दिया। डब्ल्यूएचओ ने हाथ को कब और कैसे धुलने का तरीका भी बताया है।

कब धोएं

  • पशुओं को छूने के बाद।
  • छींकने और खांसने के बाद।
  • बीमार व्यक्ति से मुलाकात के बाद।
  • शौचालय के इस्तेमाल के बाद।
  • खाने बनाने और खाने के बाद।

ध्यान रखें

  • खांसी या छींकने पर टिशू का इस्तेमाल करें या कोहनी से ढकें।
  • अगर कोई व्यक्ति आपके बिल्कुल पास में खांसी या छींके तो कुछ सेकेंड तक टुकड़ों में सांस लें।

चेहरे को छूने से करें परहेज

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के शोधार्थी एलिस्टेयर माइल्स की मानें तो लोगों को बार-बार अपने चेहरे को छूने से बचना चाहिए। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए कहा कि अपने चेहरे, नाक और आंखों को न छुएं। वो कहते हैं कि यदि आपके हाथ किसी दूसरे संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमित भी हैं तो आप ऐसा करके शरीर के अंदर पहुंचाने में मदद कर सकते हैं।

एयर हैंडशेक का वीडियो वायरल

ऐसे में एक कार्यक्रम के बाद एक मोटिवेशनल स्पीकर रिचर्ड मैकन ने वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो एयर हैंडशेक कर रहे हैं।

मास्क कारगर नहीं

डॉ सिमॉन क्लार्के कहते हैं कि दुकानों पर मिलने वाले मास्क कोरोना वायरस से बचाव में कारगर नहीं है क्योंकि इसके वायरस इतने छोटे हैं कि आसानी से मास्क को पार कर सकते हैं। कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि आम स्थिति से मास्क पहनना फिर भी बेहतर है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से बचें इटली, फ्रांस और स्विट्जरलैंड जैसे देशों ने भीड़भाड़ से दूर रहने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए फुटबॉल मैच इत्यादि आयोजनों को निरस्त कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:-

Coronavirus: चीन की पोल खोलने वाली आपदा, आम चीनियों को चुकानी पड़ी भारी कीमत

Coronavirus: लोगों को ऐसे बीमार बनाते आ रहे हैं जानवर, इन लोगों को है सबसे ज्यादा खतरा

दक्षिण कोरिया में कोरोना से पहली मौत, 31 नए मामले सामने आए, ईरान में दो की संक्रमण से गई जान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।