Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update Today: दिल्ली से लेकर कश्मीर तक कंपाने वाली ठंड, IMD का अलर्ट जारी; जानें आज कैसा रहेगा मौसम

    Updated: Wed, 18 Dec 2024 07:40 AM (IST)

    पहाड़ी राज्यों के साथ अब पूरे उत्तर और मध्य भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। उत्तर भारत के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री के नीचे जा रहा है। वहीं मध्य भारत में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मैदानी राज्यों में ठिठुरन बढ़ गई है। कई राज्यों में ठंड को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

    Hero Image
    Aaj Ka Mausam: जम्मू-कश्मीर में पढ़ रही भीषण ठंड (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के कई राज्यों, खासकर दिल्ली-एनसीआर में तापमान लगातार गिर रहा है। इस कारण ठिठुरन बढ़ गई है और लोगों को सर्दी का अहसास हो रहा है। बीते दिन दिल्ली-एनसीआर में हल्का कोहरा भी छाया रहा। ठंड के साथ-साथ दिल्ली में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है। इस कारण सरकार को ग्रैप-4 प्रतिबंध लगाने पड़े हैं। दिल्ली के अलावा, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी मौसम खराब होने की संभावना है। इन राज्यों के कई जिलों में कोहरा और शीतलहर चलने की आशंका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहाड़ी राज्यों के साथ अब पूरे उत्तर और मध्य भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। उत्तर भारत के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री के नीचे जा रहा है। वहीं, मध्य भारत में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मैदानी राज्यों में ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि दोपहर में धूप खिलने से दिन में राहत भी मिल रही है, लेकिन रात में तापमान कम होने का सिलसिला जारी है।

    कई राज्यों में ठंड को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। पहाड़ी राज्यों में जम्मू कश्मीर सबसे ठंडा था। वहीं, मंगलवार को श्रीनगर में तापमान माइनस 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सीजन में यह श्रीनगर का सबसे कम तापमान रहा। डल झील समेत कश्मीर के लगभग सभी जल स्त्रोतों में पानी जमने लगा है।

    दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम?

    दिल्ली में लगातार तापमान में गिरावट आ रही है। जिसके कारण लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। 

    आईएमडी के अनुसार, दिल्ली के कुछ हिस्सों में कोहरे की चादर छाई रही और न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

    वायु गुणवत्ता में गिरावट के बाद 16 दिसंबर से पूरे एनसीआर में GRAP चरण IV उपाय भी लागू किए गए हैं।

    बिहार में छाए रहेंगे बादल

    राजधानी पटना समेत प्रदेश के मौसम में बदलाव की स्थिति बनी हुई है। आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ रात का तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री ऊपर बना हुआ है। दिन के तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान रात के तापमान में वृद्धि होगी। इसके बाद तापमान में गिरावट आने से ठंड भी बढ़ सकती है। पटना सहित प्रदेश के अधिसंख्य भागों में सुबह के समय हल्के कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहेगा।

    वहीं, मंगलवार को वाल्मीकि नगर, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, पुपरी, मधुबनी, मधेपुरा, अगवानपुर को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक होने के कारण 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 6.5 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में प्रदेश सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मंगलवार को प्रदेश के 13 शहरों के न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया।

    लाहुल-स्पीति में माइनस 6.4 डिग्री तापमान

    राज्य में मंगलवार को पांपोर के कानीबल में सबसे कम माइनस 8.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। उत्तराखंड में मंगलवार को बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब समेत आसपास की चोटियों पर हिमपात हुआ है। हिमाचल प्रदेश के लाहुल-स्पीति में स्थित ताबो में तापमान सबसे कम माइनस 6.4 डिग्री रहा।

    झारखंड में बारिश का अलर्ट

    झारखंड में मौसम विभाग के अनुसार, कुछ हिस्सों में 20 और 21 दिसंबर को हल्की बारिश हो सकती है। अधिकारी ने बताया कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे है, लेकिन आंशिक राहत मिल सकती है क्योंकि चक्रवात के कारण बुधवार से न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि बुधवार से न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

    झारखंड में बीते दिन अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। कांके जिला 2.5 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा।

    मौसम कार्यालय ने बताया कि गुमला में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस, गढ़वा में पांच डिग्री सेल्सियस, लोहरदगा में 6.3 डिग्री, चतरा में 6.4 डिग्री, डालटनगंज में 7.5 डिग्री, धनबाद में 8.8 डिग्री और जमशेदपुर में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    हरियाणा में शीतलहर

    शीतलहर चलने के साथ ही रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को हिसार का न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री था, जो मंगलवार को 1.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बुधवार को 10 जिलों में शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। मौसम में उतार-चढ़ाव के साथ ही हवा की गुणवत्ता खराब हुई है।

    सात शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ज्यादा खराब श्रेणी में पहुंच गया है। एनसीआर में ग्रेप का चौथा चरण लागू होने पर गुरुग्राम में सरकारी कर्मियों का ऑफिस टाइम बदला है। डीसी ने प्राइवेट संस्थानों में अगले आदेश तक घर से काम करने की एडवाइजरी जारी की है।

    यह भी पढ़ें- Delhi AQI Today: दिल्ली-NCR में बेहद खराब हालात, हवा हुई 'जहरीली'; कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी