विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather Today: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, अब दिन नहीं, रात के तापमान में होगी वृद्धि

Published: Wed, 18 Dec 2024 07:34 AM (IST)

Bihar Weather बिहार में मौसम में लगातार अपनी चाल बदल रहा है। दिन की जगह अब रात के तापमान में ...और पढ़ें

बिहार में मौसम ने बदली करवट(जागरण फोटो)
बिहार में मौसम ने बदली करवट(जागरण फोटो)

HighLights

  1. 6.5 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी का सबसे कम न्यूनतम तापमान
  2. 10 डिग्री के नीचे बिहार के 13 शहरों का रहा तापमान

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News Hindi: राजधानी पटना समेत प्रदेश के मौसम में बदलाव की स्थिति बनी हुई है। आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ रात्रि के तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री ऊपर बना हुआ है। दिन के तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान रात्रि के तापमान में वृद्धि होगी। इसके बाद तापमान में गिरावट आने से ठंड में वृद्धि की संभावना है। पटना सहित प्रदेश के अधिसंख्य भागों में सुबह के समय हल्के कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहेगा।

मंगलवार को इन शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई

मंगलवार को वाल्मीकि नगर, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, पुपरी, मधुबनी, मधेपुरा, अगवानपुर को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक होने के कारण 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 6.5 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में प्रदेश सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मंगलवार को प्रदेश के 13 शहरों के न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। 

10 डिग्री के नीचे शहरों का तापमान

डेहरी का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री, अरवल का 9.5 डिग्री, सासाराम का 9.5 डिग्री, बक्सर का 9.6 डिग्री, गया का 9.8 डिग्र, बांका का 9.3 डिग्री, पूसा का 9.7 डिग्री, मधेपुरा का 8.3 डिग्री, जीरादेई का 9.6 डिग्री, मुजफ्फरपुर का 9.6 डिग्री, मोतिहारी का 9.5 डिग्री, सीतामढ़ी के पुपरी में 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भागलपुर में मौसम का हाल

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 18-22 दिसंबर के मध्य भागलपुर जिले में आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं। मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह एवं शाम के समय हल्के से मध्यम कुहासा रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 35 प्रतिशत रहने की संभावना है।

गोपालगंज में ठंड का क्या है हाल?

पिछले 10-12 दिनों से तापमान में गिरावट के बीच पछुआ हवा के बीच ठंड का असर बढ़ गया। उत्तर-पश्चिम से चल रही हल्की ठंडी हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान तड़के नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास कायम है। दिन में धूप निकलने के बाद भी ठंड का असर कम नहीं हो रहा है। मंगलवार की तड़के ठिठुरन का अहसास रहा। मौसम विशेषज्ञों के आकलन के मुताबिक ठंड का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

मुंगेर में कैसी है ठंड

अचानक बढ़ी ठंड ने लोगों को कंपकंपाना शुरू कर दिया है, लेकिन सरकारी तौर पर अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। व्यवस्था ने ठंड की सितम को और बढ़ा दिया है। सर्दी से लोगों को निजात दिलाने के लिए कोई भी संस्था व जनप्रतिनिधि अभी तक आगे आता दिखाई नही दे रहा है।

Jharkhand Weather Today: झारखंड में ठंड से बुरा हाल, 2 जगहों पर तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड; जमने लगीं ओस की बूंदें