विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Weather Today: झारखंड में ठंड से बुरा हाल, 2 जगहों पर तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड; जमने लगीं ओस की बूंदें

Published: Wed, 18 Dec 2024 08:04 AM (IST)

Jharkhand Weather झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में सर्दी का सितम जारी है। कांके में न्यूनतम तापमान ...और पढ़ें

झारखंड में शीतलहर की स्थिति (जागरण फोटो)
झारखंड में शीतलहर की स्थिति (जागरण फोटो)

HighLights

  1. 20 दिसंबर को झारखंड के कुछ जगहों पर दिनभर आंशिक बादल छाए रहेंगे
  2. झारखंड में तापमान गिरने का सिलसिला पिछले एक सप्ताह से जारी

जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather News Hindi: राजधानी रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में सर्दी का सितम जारी है। पूरे झारखंड में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कुछ जगहों पर ठंड ऐसी की 2-3 डिग्री तापमान और कम हो जाए तो बर्फ भी जम सकती है। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।

कांके और मैक्लुस्किगंज में तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड

राजधानी रांची से सटे कांके क्षेत्र का न्यूनतम तापमान गिरकर 2.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तापमान गिरने का सिलसिला पिछले एक सप्ताह से जारी है। अब तो ओस की बूंदें भी जमने लगी हैं। इस पूरे क्षेत्र में 1.4 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ठंडी हवा बहने से रात में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है।

वहीं मैक्लुस्किगंज का 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। इसके बाद भी अलाव की मैक्लुस्कीगंज में प्रखंड प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

अगले तीन दिनों में मौसम का हाल

लोग ठिठुर रहे हैं और परेशान हैं। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने भी पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि राज्य में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

18 से 20 दिसंबर तक रांची समेत आसपास के जिलों में हल्का व मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध का असर रहेगा, इसके बाद आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। वहीं, 20 दिसंबर को दक्षिणी क्षेत्रों पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में दिनभर आंशिक बादल छाए रहेंगे और कहीं कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है।

तापमान में गिरावट से आमजन घरों में अलाव या हीटर का सहारा ले रहे हैं। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। सर्दी बढ़ने से सबसे अधिक परेशानी वैसे लोगों को हो रही है जो बेघर हैं। फुटपाथ पर रहने वालों का जीना मुहाल हो गया है। आमतौर पर राजधानी रांची के शहरी इलाकों से कांके क्षेत्र का तापमान अपेक्षाकृत कम रहता है।

पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम 

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। वहीं राज्य में कहीं कहीं शीतलहर का प्रकोप महसूस किया गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस गोड्डा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस गुमला का रिकार्ड किया गया।

Bihar Weather Today: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, अब दिन नहीं, रात के तापमान में होगी वृद्धि