Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश में निकली चार नई सरकारी नौकरी भर्तियां, करीब 5000 पदों के लिए अधिसूचनाएं जारी

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Sun, 09 Jan 2022 08:28 AM (IST)

    चारों भर्ती अधिसूचनाओं में से एक UPSSSC द्वारा विज्ञापित 2504 अनुदेशक पदों की भर्ती है तो शेष तीन भर्ती अधिसूचनाएं उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 2430 ह ...और पढ़ें

    Hero Image
    इन चारों भर्तियों के लिए आवेदन 18 और 20 जनवरी 2022 से शुरू होंगे।

    नई दिल्ली, एजुकेश डेस्क। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के मौकों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह बेहतरीन समय है। राज्य सरकार के विभागों में भर्ती 12 हजार से अधिक पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया या तो चल रही है या अधिसूचनाएं जारी की जा चुकी हैं। इसके बाद, अब उत्तर प्रदेश सरकार के ही कुछ अन्य विभागों में करीब 5000 पदों पर भर्ती के लिए चार नई भर्ती अधिसूचना जारी की गयी हैं। इन चारों भर्ती अधिसूचनाओं में से एक उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ द्वारा विज्ञापित 2504 अनुदेशक पदों की भर्ती है तो शेष तीन भर्ती अधिसूचनाएं उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 2430 हेड ऑपरेटर, असिस्टेंट ऑपरेटर और वर्कशॉप स्टाफ के पदों के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा जारी की गयी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें - NHM UP: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश में 4000 CHO की भर्ती का विज्ञापन जारी, जानें आवेदन प्रक्रिया

    UPSSSC 2504 अनुदेशक भर्ती 2022

    UPSSSC द्वारा 6 जनवरी 2022 को जारी विज्ञापन (सं.02-परीक्षा/2022) के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार के प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग में अनुदेशक के 2504 पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 18 जनवरी 2022 से शुरू होगी और उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से 8 फरवरी 2022 तक आवेदन कर सकेंगे। योग्यता सम्बन्धित जानकारी UPSSSC 2504 अनुदेशक भर्ती 2022 अधिसूचना से देखें।

    यह भी पढ़ें - UPSSSC ने जारी की 8085 लेखपाल पदों के लिए अधिसूचना, उत्तर प्रदेश में निकली एक और बड़ी सरकारी नौकरी भर्ती

    यूपी पुलिस में 2430 हेड ऑपरेटर, असिस्टेंट ऑपरेटर और वर्कशॉप स्टाफ की भर्ती

    दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 2430 हेड ऑपरेटर, असिस्टेंट ऑपरेटर और वर्कशॉप स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए तीन अलग-अलग भर्ती अधिसूचनाएं जारी की गयी हैं। यूपी पुलिस हेड ऑपरेटर भर्ती 2022 अधिसूचना के अनुसार कुल 936 पदों के लिए सम्बन्धित ट्रेड में तीन वर्षीय डिप्लोमा किए अधिकतम 28 वर्ष (1 जुलाई 2022 को) तक की आयु के उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी से 28 फरवरी 2022 तक चलेगी।

    यह भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियां: UPPCL लखनऊ और ALIMCO कानपुर में कुल 146 पदों की भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

    इसी प्रकार, UPPRPB द्वारा जारी यूपी पुलिस असिस्टेंट ऑपरेटर भर्ती 2022 अधिसूचना के अनुसार कुल 1374 पदों के लिए फिजिक्स और मैथ विषयों से 10+2 उत्तीर्ण अधिकतम 22 वर्ष (1 जुलाई 2022 को) तक की आयु के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी से 28 फरवरी 2022 तक चलेगी।

    यह भी पढ़ें - UPSESSB: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले 7000 शिक्षक भर्ती की अधिसूचना हो सकती है जारी, पढ़ें पूरी खबर

    वहीं, UPPRPB द्वारा जारी यूपी पुलिस में वर्कशॉप स्टाफ भर्ती 2022 अधिसूचना के अनुसार कुल 120 पदों के लिए 10वीं पास या आइटीआइ किए अधिकतम 28 वर्ष (1 जुलाई 2022 को) तक की आयु के उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी से 28 फरवरी 2022 तक चलेगी।

    यह भी पढ़ें - UP Govt Jobs: उत्तर प्रदेश में इन 9212 पदों के लिए आवेदन की आखिरी दिन आज, 2980 पदों के लिए आवेदन 7 जनवरी तक