Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPSSSC ने जारी की 8085 लेखपाल पदों के लिए अधिसूचना, उत्तर प्रदेश में निकली एक और बड़ी सरकारी नौकरी भर्ती

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Wed, 05 Jan 2022 07:12 PM (IST)

    आयोग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार विज्ञापित रिक्तियों में से 3271 अनारक्षित हैं जबकि 2174 अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) 1690 अनुसूचित जाति 152 अनुसूचित जनजाति और 798 आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) के उम्मीदावारों के लिए आरक्षित हैं।

    Hero Image
    यूपी में विधानसभा चुनावों से पहले 8085 लेखपाल भर्ती के लिए विज्ञापन आज, 5 जनवरी 2022 को जारी किया गया।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारो के लिए एक और बड़ी भर्ती राज्य सरकार द्वारा निकाली गयी है। राज्य में विधान सभा चुनावों की तारीखों के ऐलान पहले 8000 से अधिक लेखपाल की भर्ती के लिए विज्ञापन आज, 5 जनवरी 2022 को जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के राजस्व परिषद में लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन (सं.01/परीक्षा/2022) उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जारी किया गया है। आयोग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार विज्ञापित रिक्तियों मं8 से 3271 अनारक्षित हैं, जबकि 2174 अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी), 1690 अनुसूचित जाति, 152 अनुसूचित जनजाति और 798 आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) के उम्मीदावारों के लिए आरक्षित हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस लिंक से देखें यूपी 8085 लेखपाल भर्ती 2022 विज्ञापन

    यूपी लेखपाल भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया

    UPSSSC द्वारा जारी राजस्व लेखपाल भर्ती 2022 अधिसूचना के अनुसार आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.i पर उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर पाएंगे। आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार यूपी लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन हेतु ऑनलाइन फॉर्म का लिंक 7 जनवरी 2022 को एक्टिव किया जाएगा और उम्मीदवार 28 जनवरी 2022 तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। हालांकि, इसके बाद उम्मीदवारों के पास अपने सबमिट किए गए अप्लीकेशन में करेक्शन 4 फरवरी 2022 तक कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क 25 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा।

    यह भी पढ़ें - UPSESSB: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले 7000 शिक्षक भर्ती की अधिसूचना हो सकती है जारी, पढ़ें पूरी खबर

    यूपी लेखपाल भर्ती 2022 के लिए योग्यता मानदंड

    UPSSSC लेखपाल भर्ती 2022 अधिसूचना के अनुसार आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा में उत्तीर्ण या कोई अन्य समकक्ष योग्यता प्राप्त किया होना चाहिए। इसके साथ ही, उम्मीदवारों को UPSSSC द्वारा जारी पीईटी 2021 स्कोर प्राप्त किया होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। हालांकि, राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी गयी है, अधिक जानकारी व भर्ती के अन्य विवरणों के लिए UPSSSC लेखपाल भर्ती 2022 अधिसूचना देखें।

    यह भी पढ़ें - UP Govt Jobs: उत्तर प्रदेश में इन 9212 पदों के लिए आवेदन की आखिरी दिन आज, 2980 पदों के लिए आवेदन 7 जनवरी तक