RSMSSB Result 2023: राजस्थान बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के 9862 पदों के मुकाबले 5847 उम्मीदवार चयनित
RSMSSB Computer Instructor Result 2023 राजस्थान माध्यमिक शिक्षा विभाग में बेसिक और सीनियर कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2022 के अंतर्गत बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती का अंतिम परिणाम राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा बुधवार 18 जनवरी 2023 को घोषित कर दिया गया।

एजुकेशन डेस्क। RSMSSB Computer Instructor Result 2023: राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2022 के विभिन्न चरणों में सम्मिलित उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। राजस्थान कर्मचार चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर के अंतर्गत बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के लिए घोषित कुल 9862 पदों के मुकाबले कुल 5847 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया है। बोर्ड द्वारा इन अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति हेतु अभिशंषा करते हुए इनके रोल नंबर की सूची जारी कर दी है। ऐसे में उम्मीदवार अपना रोल नंबर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, rsmssb.rajasthan.gov.in पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं।
RSMSSB राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक परिणाम 2022-23: इस लिंक से देखें रोल नंबर
RSMSSB Result 2023: 31 अगस्त को हुई थी लिखित परीक्षा परिणाम की घोषणा
इससे पहले, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में सीनियर और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के लिए जून 2022 में आयोजित परीक्षा का परिणाम 31 अगस्त को घोषित किया था। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को बोर्ड पात्रता की जांच एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया गया था। इस चरण के बाद बोर्ड ने बुधवार, 18 जनवरी 2023 को अंतिम रूप से चयन उम्मीदवारों की सूची जारी की।
यह भी पढ़ें - RSMSSB Result: राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर रिजल्ट घोषित, इन डायरेक्ट लिंक से देखें अपना रोल नंबर
RSMSSB Computer Instructor Result 2023: असफल उम्मीदवारों की भी सूची जारी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2022 की प्रक्रिया के अंतर्गत ऐसे उम्मीदवारों की भी सूची जारी की है जिन्हें बोर्ड द्वारा उल्लिखित कारणों या दस्तावेजों की कमी के चलते अपात्र घोषित किया गया है। इन उम्मीदवारों की सूची भी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है और डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है:-
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।