विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RSMSSB Result: राजस्‍थान कंप्यूटर इंस्‍ट्रक्‍टर रिजल्ट घोषित, इन डायरेक्ट लिंक से देखें अपना रोल नंबर

By Nandini DubeyEdited By:
Published: Wed, 31 Aug 2022 05:17 PM (IST)Updated: Wed, 31 Aug 2022 07:49 PM (IST)

RSMSSB Computer Instructor Result 2022 राजस्‍थान कंप्यूटर इंस्‍ट्रक्‍टर लिखित भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन 18 और 19 जून को किया ...और पढ़ें

राजस्‍थान कंप्यूटर इंस्‍ट्रक्‍टर भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है।
राजस्‍थान कंप्यूटर इंस्‍ट्रक्‍टर भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। RSMSSB Computer Instructor Result: राजस्‍थान कंप्यूटर इंस्‍ट्रक्‍टर भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (Rajasthan Subordinate & Ministerial Services Selection Board, RSMSSB Jaipur) ने कंप्यूटर सीनियर और बेसिक नतीजों का ऐलान आधिकारिक वेबसाइट https://rsmssb.rajasthan.gov.in पर किया गया है। अब ऐसे, में जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे पोर्टल पर जाकर नतीजों की जांच कर सकते हैं। इसके साथ ही सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर सूचना में देख सकते हैं। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि, उनकी सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं , जिनको फॉलो करके भी नतीजे देख सकते हैं।

राजस्‍थान कंप्यूटर इंस्‍ट्रक्‍टर रिजल्ट 2022 लिंक 1

राजस्‍थान कंप्यूटर इंस्‍ट्रक्‍टर रिजल्ट 2022 लिंक 2

RSMSSB Computer Instructor Result: राजस्‍थान कंप्यूटर इंस्‍ट्रक्‍टर भर्ती परीक्षा परिणाम देखने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा की जांच करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को  आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद,  होमपेज पर दिख रहे रिजल्‍ट लिंक को ओपन करें। अब लॉगिन पेज पर अपनी डिटेल्‍स दर्ज कर सबमिट कर दें। अब रिजल्‍ट स्‍क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें। इसके बाद रिजल्‍ट की एक कॉपी अपने पास सेव करके भविष्य के लिए रख लें। 

बता दें कि राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की सीनियर इंस्ट्रक्टर और बेसिक इंस्ट्रक्टर पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन जून में किया गया था। इसके बाद, जुलाई में आंसर-की रिलीज की गई थी। इसके बाद, ऑनलाइन मोड में 06 से 08 जुलाई 2022 तक आयोग द्वारा जारी उत्तर के संबंध में आपत्तियां उठाने का मौका दिया गया था। ऐसे में, उम्मीदवारों से कहा गया था कि, अगर उन्हें लगता है कि, उनके किसी प्रश्न की जांच ठीक नहीं हुई है तो वे इसके लिए विरोध दर्ज करा सकते हैं। बोर्ड ने आपत्तियां एकत्र करने के बाद इन पर आकलन करने के बाद अब फाइनल रिजल्ट जारी किया है।