Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    OPSC OCS Prelims Result 2022: ओडिशा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित, 5296 उम्मीदवार सफल

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Fri, 09 Dec 2022 10:56 AM (IST)

    OPSC OCS Prelims Result 2022 ओडिशा लोक सेवा आयोग ने राज्य सिविल सेवा परीक्षा-2021 के पहले चरण प्रारंभिक परीक्षा के परिणामों की घोषणा वीरवार 8 दिसंबर को करते हुए सफल घोषित 5296 उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी कर दिए हैं।

    Hero Image
    ओपीएससी ओसीएस प्रिलिम्स रिजल्ट 2022 लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, opsc.gov.in पर एक्टिव किया गया है।

    एजुकेशन डेस्क। OPSC OCS Prelims Result 2022: ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। ओडिशा लोक सेवा आयोग ने राज्य सिविल सेवा परीक्षा 2021 के पहले चरण प्रारंभिक परीक्षा के परिणामों की घोषमा कर दी है। आयोग द्वारा ओपीएससी ओसीएस प्रिलिम्स रिजल्ट 2021-22 की घोषणा 8 दिसंबर को की गई। इसके साथ ही जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक प्रारंभिक परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर कुल 5296 उम्मीदवारों को अगले चरण यानि मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उत्तीर्ण किया गया है। ओपीएससी ने इस सफल घोषित उम्मीदवारों के रोल नंबर वीरवार को जारी अधिसूचना में ही जारी कर दिए हैं, जिसे उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओपीएससी ओसीएस प्रिलिम्स रिजल्ट 2022 लिंक

    यह भी पढ़ें - SSC CHSL Notification 2022: 4500 रिक्तियों के साथ जारी हुआ सीएचएसएल परीक्षा का नोटिफिकेशन, आवेदन 4 जनवरी तक

    OPSC OCS Prelims Result 2022: इन स्टेप में देखें ओडिशा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम

    ओडिशा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, opsc.gov.in पर परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर विजिट करने के बाद होम पेज पर ही दिए गए ‘व्हाट्स न्यू’ सेक्शन में 8 दिसंबर की तारीख के साथ एक्टिव किए गए लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद ओपेन हुई पीडीएफ फॉर्मेट फाइल में उम्मीदवार अपना रोल नंबर सर्च करके परिणाम जान सकते हैं।

    यह भी पढ़ें - OSSC Teacher Recruitment 2023: यहां निकली 7540 टीजीटी, पीईटी और अन्य शिक्षकों की भर्ती, ऐसे करें आवेदन

    OPSC OCS Prelims Result 2022: मुख्य परीक्षा की तारीख फिलहाल घोषित नहीं

    दूसरी तरफ, ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा 2021 के प्रारंभिक चरण में सफल घोषित उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाने वाली मुख्य परीक्षा की तारीख की घोषणा राज्य लोक सेवा आयोग ने फिलहाल नहीं की है। आयोग के नोटिस के मुताबिक मुख्य परीक्षा का तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। ऐसे में सफल उम्मीदवार मेंस के अपडेट के लिए ओपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

    यह भी पढ़ें - PGCIL Recruitment 2022: पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 800 पदों की निकली भर्ती, आवेदन 11 दिसंबर तक

    comedy show banner
    comedy show banner