Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Cambridge University Admission 2022: इन स्कॉलरशिप की मदद से कर सकते हैं कैंब्रिज विश्वविद्यालय में पढ़ाई

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Thu, 16 Jun 2022 02:58 PM (IST)

    Cambridge University Admission 2022 विश्व के दूसरे नंबर के विश्वविद्यालय लंदन स्थित कैंब्रिज विश्वविद्यालय में पढ़ाई के लिए छात्र-छात्राएं नरोत्तम सेखसरिया छात्रवृत्ति कैंब्रिज ट्रस्ट स्कॉलरशिप और गेट्स कैम्ब्रिज स्कॉलरशिप की मदद से अपने सपने को पूरा कर सकते हैं।

    Hero Image
    कैंब्रिज विश्वविद्यालय में पढ़ाई की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए काम की खबर।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Cambridge University Admission 2022: यदि आप वर्ल्ड की टॉप यूनिवर्सिटी में पढ़ने का सपना देखते हैं लेकिन वित्तीय संसाधनों के अभाव के चलते आवेदन नहीं कर पा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। वैश्विक स्तर पर विश्वविद्यालयों की रैंकिंग जारी करने वाले Quacquarelli Symonds (QS) द्वारा हाल ही जारी की गई वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले लंदन स्थित कैंब्रिज विश्वविद्यालय में स्नातक कोर्स की फीस 22.5 लाख रुपये (बीबीए) से लेकर 58.7 लाख रुपये (एमबीबीएस) तक है। इतनी भारी-भरकम फीस का इंतजाम हर किसी छात्र के परिवार के बस की बात नहीं है, ऐसे में आइए हम आपको कुछ छात्रवृत्तियों के बारे में बताते हैं, जिनकी मददे से आप कैंब्रिज विश्वविद्यालय में पढ़ाई के सपने को पूरा करने में सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें - Cambridge University UG Admission 2022: 12वीं मैथ के छात्र कर सकते हैं कैंब्रिज विश्वविद्यालय से स्नातक, आवेदन जुलाई तक

    Cambridge University Admission 2022: कैंब्रिज विश्वविद्यालय में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप

    कैंब्रिज विश्वविद्यालय में पढ़ाई के लिए छात्र नरोत्तम सेखसरिया छात्रवृत्ति के अंतर्गत करीब 20 लाख रुपये तक की सहायता प्राप्त कर सकते हैं। यह स्कॉलरशिप भारतीय उद्योगपति और अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के चेयरमैन नरोत्तम सेखसरिया के एनजीएओ नरोत्तम सेखसरिया फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष छात्रवृत्ति दी जाती है। इस छात्रवृत्ति के लिए छात्र को भारत का नागरिक होना चाहिए आयु 30 वर्ष से कम होनी चाहिए। अधिक जानकारी और आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट, pg.nsfoundation.co.in पर विजिट करें।

    यह भी पढ़ें - University of Cambridge Admission 2022: विश्व में नंबर 2 कैंब्रिज विश्वविद्यालय से स्नातक के लिए देनी होगी इतनी फीस, जानें कोर्सेस

    इसके अतिरिक्त भारतीय छात्र बीए ऑनर्स कंप्यूटर साइंस कोर्स के लिए कैंब्रिज ट्रस्ट स्कॉलरशिप (ग्रेजुएशन) के लिए भी आवेदन कर सकते हैं, जिसके अंतर्गत अधिकतम 32.69 लाख रुपये की सहायता दी जाती है। वहीं, अगर कैंब्रिज विश्वविद्यालय से एमबीए करना चाह रहे हैं तो गेट्स कैम्ब्रिज स्कॉलरशिप प्रोग्राम के अंतर्गत 79 लाख रुपये तक की सहायता प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट, gatescambridge.org पर विजिट करें।

    यह भी पढ़ें - MIT Admission 2022: एमआइटी एक बार विश्व की नंबर वन यूनिवर्सिटी, जानें किन यूजी कोर्सेस में होता है दाखिला