Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Cambridge University UG Admission 2022: 12वीं मैथ के छात्र कर सकते हैं कैंब्रिज विश्वविद्यालय से स्नातक, आवेदन जुलाई तक

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Tue, 14 Jun 2022 04:09 PM (IST)

    Cambridge University UG Admission 2022 विश्व में दूसरा स्थान प्राप्त लंदन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग और साइंस में स्नातक करने के लिए यूसीएएस पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा। हालांकि इससे पहले छात्रों को निर्धारित योग्यता की जांच कर लेनी चाहिए।

    Hero Image
    कैंब्रिज विश्वविद्यालय यूजी दाखिले के लिए आवेदन जुलाई 2022 तक किए जा सकते हैं।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Cambridge University UG Admission 2022: ऐसे सभी छात्र-छात्राएं जो कि इस साल 10+2 यानि 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को साइंस स्ट्रीम में उत्तीर्ण किया है वे इंडिया नहीं बल्कि वर्ल्ड की टॉप यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग या साइंस में ग्रेजुएशन कर सकते हैं। विश्वविद्यालयों की वैश्विक स्तर पर रैंकिंग जारी करने वाले Quacquarelli Symonds (QS) की 8 जून 2022 को जारी वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 में कैंब्रिज विश्वविद्यालय को दूसरा स्थान दिया गया है। इसे यूरोप का सबसे अमीर विश्वविद्यालय भी कहा जाता है। इस विश्वविद्यालय में छात्र कंप्यूटर साइंस, फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ, स्टैटिस्टिक्स, मॉलेक्यूलर इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, केमिकल, मेकेनिकल, आदि में बैचलर डिग्री कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया जुलाई 2022 तक चलेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Cambridge University UG Admission 2022: जानें योग्यता

    कैंब्रिज विश्वविद्यालय से स्नातक करने के लिए छात्र-छात्राओं को 12वीं में कम से कम 50 से 60 फीसदी अंक प्राप्त किए होने चाहिए। साथ ही, अंग्रेजी भाषा पर पकड़ के लिए IELTS/TOEFL में अच्छा स्कोर प्राप्त किया होना चाहिए।

    Cambridge University UG Admission 2022: भरनी होगी इतनी फीस

    कैंब्रिज विश्वविद्यालय से विभिन्न स्ट्रीम में इंजीनियरिंग (बीई/बीटेक) करने के लिए छात्रों को 30.9 लाख से 35.9 लाख रुपये की फीस का इंतजाम करना होगा। वहीं, साइंस विषयों के लिए फीस कुछ कम हो सकती है।

    यह भी पढ़ें - University of Cambridge Admission 2022: विश्व में नंबर 2 कैंब्रिज विश्वविद्यालय से स्नातक के लिए देनी होगी इतनी फीस, जानें कोर्सेस

    Cambridge University UG Admission 2022: कैसे करें आवेदन?

    कैंब्रिज विश्वविद्यालय से स्नातक के लिए छात्रों को UCAS पोर्टल, ucas.com पर जाकर आवेदन करना होगा। । UCAS (Universities and college admission service) यूके का एक संगठन है जो कि यहां के विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया का संचालन करता है। आवेदन के समय छात्रों को एकेडेमिक रिकॉर्ड, फोटो, वीजा, रिज्यूमे, IELTS/TOEFL स्कोर, सिफारिश पत्र (LOR) और स्टेटमेंट ऑफ पर्पज अपलोड करना होगा।

    कैंब्रिज विश्वविद्यालय में यूजी दाखिले की अधिक जानकारी इस लिंक से देखें।

    यह भी पढ़ें - MIT Admission 2022: एमआइटी एक बार विश्व की नंबर वन यूनिवर्सिटी, जानें किन यूजी कोर्सेस में होता है दाखिला