विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंदौर में जहरीले पानी से अबतक 15 लोगों की मौत, उल्टी-दस्त के 338 नए केस; ICU में 32 मरीज

Published: Fri, 02 Jan 2026 10:43 AM (IST)Updated: Fri, 02 Jan 2026 11:26 AM (IST)

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से बीमार होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को 338 ...और पढ़ें

HighLights

  1. भागीरथपुरा में दूषित पानी से 338 नए मरीज मिले, 32 ICU में।

  2. कुल 2800 मरीज प्रभावित, स्वास्थ्य विभाग की 21 टीमें सक्रिय।

  3. रहवासियों में आक्रोश, पानी के टैंकर से भी डर रहे लोग।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण बीमार होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को 338 नए मरीज मिले हैं। अभी-भी 32 मरीज आईसीयू में भर्ती है। जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। अब तक करीब 2800 मरीज सामने आ चुके हैं।

एक और मौत

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी की वजह से शुक्रवार को एक और बुजुर्ग महिला की मौत की जानकारी सामने आई है। इसके साथ ही दूषित पानी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 15 पर पहुंच गया है। जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग महिला का अरविंदो अस्पताल में इलाज चल रहा था।

भागीरथपुरा स्थित स्वास्थ्य केंद्र में सुबह से लेकर देर रात तक मरीज आते रहे। यहां बच्चे से लेकर बुजुर्ग अपनी समस्याओं को लेकर आ रहे हैं, इनमें से अधिकांश मरीज उल्टी-दस्त के ही है। रहवासियों में अभी आक्रोश है, कई परिवार में तो सभी सदस्य बीमार हो गए है।

mohan yadav

यहां पानी का टैंकर सुविधा के लिए भेजा जा रहा है, लेकिन इसका पानी उपयोग करने में भी लोग डर रहे हैं। वह आरओ का पानी बुलवाकर पी रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 21 टीमें बनाई है, जिसमें डॉक्टर, पैरामेडिकल, एएनएम व आशा कार्यकर्ता शामिल है। घर-घर जाकर उबला पानी पीने एवं बाहर का भोजन ना खाने की समझाइश भी दी जा रही है।

indore news (1)

गुरुवार को 1714 घरों का सर्वे किया गया, जिसमें लगभग 8571 लोगों की जांच की गई। इनमें से करीब 338 मरीज मिले, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। अब तक कुल 272 मरीजों को भर्ती किया गया है, इनमें से 71 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अभी विभिन्न अस्पतालों में 201 मरीज भर्ती है, जिनमें 32 मरीज आईसीयू में है।

पांच नंबर जोन में बढ़ी जल संबंधी शिकायतें

भागीरथपुरा में दूषित जल से दर्जनों मौत के बाद निगम के अधिकारी जल संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है। साल के पहले दिन दोपहर 2.30 बजे तक इंदौर-311 हेल्पलाइन पर पिछले 24 घंटे में 206 जल संबंधित पहुंची। इनमें सबसे ज्यादा शिकायतें जोन नंबर पांच की हैं।

यह भी पढ़ें- इंदौर में नहीं थम रहा दूषित पानी से मौत का सिलसिला, एक की और जान गई

यह भी पढ़ें- जागरण संपादकीय: जानलेवा जल, इंदौर में दूषित पेयजल से 14 लोगों की मौत