Move to Jagran APP

Datia News: महाराष्ट्र का जावेद एमपी में बना शिवेंद्र, पंडोखर धाम में अपनाया सनातन धर्म

मध्य प्रदेश के दतिया में स्थित पंडोखर धाम में चल रहे महोत्सव में महाराष्ट्र के जावेद ने सनातन धर्म अपनाया है। बताया जा रहा है कि जावेद महाराष्ट्र के जालना का निवासी है। जावेद पुत्र शेरखा तडवी ने इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म को अपनाया है।

By Jagran NewsEdited By: Mohd FaisalPublished: Mon, 17 Apr 2023 08:31 AM (IST)Updated: Mon, 17 Apr 2023 08:31 AM (IST)
Datia News: महाराष्ट्र का जावेद एमपी में बना शिवेंद्र (नई दुनिया)

दतिया (मध्य प्रदेश), एजेंसी। मध्य प्रदेश के दतिया में स्थित पंडोखर धाम में चल रहे महोत्सव में महाराष्ट्र के जावेद ने सनातन धर्म अपनाया है। बताया जा रहा है कि जावेद महाराष्ट्र के जालना का निवासी है। जावेद पुत्र शेरखा तडवी ने इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म को अपनाया है।

loksabha election banner

महाराष्ट्र के जावेद ने अपनाया सनातन धर्म

पंडोखर धाम के सचिव मुकेश गुप्ता ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 32 वर्षीय जावेद तडवी पुत्र शेरखा तडवी ने हनुमान चालीसा का पाठ कर सनातन धर्म को अपनाया है। इस दौरान पंडोखर सरकार गुरुशरण महाराज ने जावेद को नया नाम शिवेंद्र दिया है। बता दें कि पंडोखर धाम के आचार्य उमाशंकर शास्त्री ने जावेद का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुद्धिकरण कराया और इसके बाद सनातन धर्म में उसका प्रवेश कराया।

दोस्त की मदद से पंडोखर सरकार से जुड़ा जावेद

वहीं, जावेद ने कहा कि वह अपने मित्र की प्रेरणा से पंडोखर सरकार के दरबार से जुड़ा था। जावेद के अनुसार, वह चारधाम की यात्रा, बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन व अनेक बार माता वैष्णो देवी के दरबार में दर्शन करने जा चुका है। उसने कहा कि वह सनातन धर्म से प्रभावित होकर ही इसे अपना रहा है। इस मौके पर उदासीन अखाड़ा कांची पुरम के महंत स्वामी वैरागानंद भी उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.