Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP News: राज्य के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में कल से छुट्टियां, चुनाव बाद ही खुलेंगे स्कूल

    By Jagran NewsEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Thu, 09 Nov 2023 11:25 PM (IST)

    मध्य प्रदेश के सरकारी व निजी स्कूलों में दीपावली की छुटि्टयां शुक्रवार से शुरू होंगी। वहीं राज्य के स्कूलों में 10 से 15 नवंबर तक छह दिन की छुट्टी रहेगी। राज्य में 17 नवंबर को चुनाव है और अगले दिन 18 नवंबर को शनिवार है। इसके बाद अगले दिन 19 नवंबर को रविवार है। ऐसे में 20 नवंबर से स्कूल खुलेंगे और पढ़ाई शुरू हो पाएगी।

    Hero Image
    मध्य प्रदेश के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में शुक्रवार से छुट्टियां। फाइल फोटो।

    जागरण न्यूज नेटवर्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी व निजी स्कूलों में दीपावली की छुटि्टयां शुक्रवार से शुरू होंगी। वहीं, राज्य के स्कूलों में 10 से 15 नवंबर तक छह दिन की छुट्टी रहेगी। हालांकि, राज्य में विधानसभा का चुनाव 17 नवंबर को हैं और स्कूलों में मतदान के लिए बूथ बनाए जाने हैं। इस कारण अब सरकारी स्कूलों में पढ़ाई चुनाव के बाद ही संभव है और 20 नवंबर से ही स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो पाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    20 नवंबर को खुलेंगे स्कूल

    मालूम हो कि राज्य में शुक्रवार यानी 17 नवंबर को चुनाव है और अगले दिन 18 नवंबर को शनिवार है, जिससे शिक्षक मतदान कार्य से वापस लौटेंगे। इसके बाद अगले दिन 19 नवंबर को रविवार है। ऐसे में 20 नवंबर से स्कूल खुलेंगे और पढ़ाई शुरू हो पाएगी।

    वहीं, सरकारी स्कूलों की सभी कक्षाओं की छमाही परीक्षाएं दिसंबर में होंगी। साथ ही वार्षिक परीक्षाएं फरवरी अंत से शुरू होने वाली है। राज्य भर में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू होने वाली है। ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने वाली है।

    यह भी पढ़ेंः MP Election 2023: कांग्रेस के 53 और भाजपा के 28 प्रतिशत उम्मीदवार दागी, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने जारी की रिपोर्ट

    स्कूलों में बनाए जा रहे मतदान केंद्र

    मालूम हो कि भोपाल के कई स्कूलों में मतदान केंद्र बनाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। स्कूलों में दीपावली की छुट्टी हो गई है और इसी के साथ मतदान केंद्र भी तैयार किए जा रहे हैं। सभी सरकारी स्कूलों में बूथ बनाए जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

    यह भी पढ़ेंः MP Election 2023: मध्य प्रदेश में लाड़ली व राजस्थान में चिंरजीवी की चर्चा, पर असल लड़ाई चेहरों की; दोनों राज्यों में भाजपा का चेहरा PM Modi