विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को मिली जान से मारने की धमकी, संभल के हरिहर मंदिर पर दिया था बयान

Published: Mon, 02 Dec 2024 10:34 PM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2024 11:53 PM (IST)

पंडित धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी पंजाब से दी गई है। सोशल मीडिया ...और पढ़ें

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री। (फाइल फोटो)
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बरजिंदर परवाना ने दी धीरेंद्र शास्त्री को धमकी।
  2. वीडियो में आरोपी ने पंजाब आने की दी चुनौती।
  3. वीरेंद्र शांडिल्य ने की परवाना की गिरफ्तारी की मांग।

जेएनएन, छतरपुर। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री को इंटरनेट मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई है। पंजाब का कट्टरपंथी बरजिंदर परवाना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह कहा रहा है कि धीरेंद्र शास्त्री की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्हें मार डालेंगे। परवाना ने पंडित शास्त्री को पंजाब आने तक की चुनौती दे डाली।

बताया जाता है कि पं. धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के दौरा संभल मामले को लेकर हरिहर मंदिर के संबंध में बयान दिया था, जिसे पंजाब के कट्टरपंथी बरजिंदर परवाना ने अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब से जोड़ दिया।

वीडियो के अनुसार परवाना ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को पंजाब आने तक की चुनौती दी। पंजाब के कपूरथला जिले के कादराबाद गांव में 26 नवंबर से 30 तक पांच दिन का समागम था। इसी समागम में भरे मंच से कट्टरपंथी बरजिंदर परवाना ने धमकी दी है।

वीडियो में परवाना को कहते सुना जा सकता है कि 'बागेश्वर धाम के साधु ने कहा है कि वह जो श्री हरमंदिर साहिब है, वहां पूजा करेंगे और मंदिर बनाएंगे, जबकि धीरेंद्र शास्त्री का बयान श्री हरमंदिर साहिब के संबंध में नहीं था। उनका बयान संभल के हरिहर मंदिर पर था।

परवाना को गिरफ्तार करने की उठी मांग

वीडियो सामने आन के बाद धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में भी इंटरनेट मीडिया पर बयानबाजी हो रही है। इसमें एंटी टेररिस्ट फ्रेंड इंडिया और विश्व हिंदू तख्त प्रमुख वीरेंद्र शांडिल्य ने बरजिंदर परवाना को गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने पंजाब और हरियाणा के डीजीपी को शिकायत भेजकर आरोप लगाया कि परवाना ने हिंदू-सिख भाईचारे को तोड़ने की साजिश की है। पं. धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों शिवपुरी में कथा कह रहे हैं।

यह भी पढ़ें: फुटबॉल मैच के दौरान दो टीमों के समर्थकों में लड़ाई, मची भगदड़, 100 से ज्यादा लोगों की मौत

यह भी पढ़ें: '7 किसान आमरण अनशन पर बैठने को तैयार', केंद्र से अभी तक बातचीत के संदेश नहीं मिलने पर डल्लेवाल ने जताई नाराजगी