Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा जीतेगी 200 से ज्यादा सीटें: BJP प्रमुख जेपी नड्डा का बड़ा दावा

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Sun, 26 Mar 2023 01:16 PM (IST)

    MP Polls 2023 मध्य प्रदेश में कांग्रेस और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं को लुभाने में लगे हुए ह ...और पढ़ें

    Hero Image
    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा जीतेगी 200 से ज्यादा सीटें: BJP प्रमुख जेपी नड्डा का बड़ा दावा

    भोपाल, एजेंसी। MP Polls 2023: मध्य प्रदेश में कांग्रेस और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं को लुभाने में लगे हुए है। दोनों ही पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसी बीच भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दावा किया है कि उनकी पार्टी प्रदेश में 200 से अधिक सीटें जीतेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    200 से अधिक सीटें जीतेगी

    भोपाल में भाजपा कार्यालय का शिलान्यास करने पहुंचे जेपी नड्डा ने रविवार को दावा किया कि भाजपा पार्टी मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 200 से अधिक सीटें जीतेगी। नड्डा ने आगे कहा कि जोशीले बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया, जिससे पता चलता है कि हम मप्र में 200 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर जीतेंगे। बता दें कि मध्य प्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

    2018 में कांग्रेस की सरकार बनीं

    मध्य प्रदेश में 2018 के चुनावों में कांग्रेस 230 सदस्यीय सदन में 114 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, जबकि भाजपा ने 109 सीटों पर जीत हासिल की थी। हालांकि, कांग्रेस के 40.89 फीसदी के मुकाबले बीजेपी को 41.02 फीसदी वोट मिले थे। कांग्रेस ने कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाई। मार्च 2020 में कांग्रेस की सराकर गिर गई जब ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति वफादार विधायकों ने विद्रोह कर दिया था। इसके बाद भाजपा से मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज सिंह चौहान की वापसी हुई।

    भाजपा सरकार ने शुरू की कई योजनाएं

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने मतदाताओं के बीच लोकप्रियता हासिल करने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। इसमें 'लाड़ली बहना' योजना भी शामिल है, जिसके माध्यम से राज्य की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की राशि प्राप्त होगी।