Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ''कांग्रेस के लिए समस्या हैं राहुल गांधी'', CM शिवराज ने विपक्षी पार्टी को याद दिलाई विवादित टिप्पणियां

    By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Sat, 25 Mar 2023 07:26 PM (IST)

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। सीएम चौहान न राहुल गांधी को कांग्रेस के लिए समस ...और पढ़ें

    Hero Image
    CM शिवराज ने विपक्षी पार्टी को याद दिलाई विवादित टिप्पणियां।

    भोपाल, राज्य ब्यूरो। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। सीएम चौहान न राहुल गांधी को कांग्रेस के लिए समस्या बताया। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के लोग मुंह पर ताला लगा कर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ''राहुल गांधी आपने अपने मुंह पर ताला तब क्यों नहीं लगाया, जब आप अपने मुंह से मोदी जी के जाति के बारे में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे।''

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सवाल किया, ''जिस ढंग से राहुल गांधी ने जाति का अपमान किया है, ओबीसी का अपमान किया, आपको किसने हक दिया ओबीसी को अपमानित करने का।''

    सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया सवाल

    सीएम चौहान ने सवाल किया कि क्या पिछड़े वर्ग में पैदा होना पाप है? क्या केवल पिछड़े वर्ग के होने के कारण किसी का भी अपमान किया जाएगा। आप अपने आप को राजा-महाराजा से कम नहीं समझते हैं। यह ताला आपके मुंह पर उस समय लगना था, जब आपने न्यायपालिका का अपमान किया। आप क्या-क्या बोलते हैं। आश्चर्य होता है, आपने कहा कि दुर्भाग्य से मैं सांसद हूं।

    राहुल गांधी को याद दिलाई पूर्व टिप्पणियां

    चौहान ने कहा कि आपने संसद का अपमान किया। आपने संसद सदस्य रहते हुए, संसद में कुछ कहकर जिस ढंग से आंख मारी थी, वह पूरे हिंदुस्तान ने देखी थी। क्या यह सासंद की गरिमा है..? पूरे देश ने देखा है आप विवादित बयान पहले भी देते रहे हैं। पंजाब के युवाओं का, यूपी के युवाओं का आप ने मजाक उड़ाया है।

    राहुल ने कई बार दिया विवादित बयान- चौहान

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने मंदिर में जाने वालों को छेड़खानी करने वाला बताया है। सर्जिकल स्ट्राइक पर उन्होंने (राहुल) सवाल उठाए, सेना पर भी आप ने सवाल उठाए। सीएम ने कहा कि जब आपके प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी हुआ करते थे, एक आर्डिनेंस किस ढंग से फाड़कर उनका अपमान किया था।