पंचायतों में ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर भाजपा: अजय भट्ट

अजय भट्ट ने कहा कि जिपं अध्यक्ष के चार और क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के 14 पदों पर पार्टी प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन से साफ है कि पंचायतों में भाजपा जीत हासिल करने जा रही है।

By Edited By: Publish:Sun, 03 Nov 2019 08:43 PM (IST) Updated:Mon, 04 Nov 2019 12:10 PM (IST)
पंचायतों में ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर भाजपा: अजय भट्ट
पंचायतों में ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर भाजपा: अजय भट्ट

 देहरादून, राज्य ब्यूरो। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चार और क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के 14 पदों पर पार्टी प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन से साफ हो गया है कि पंचायतों में भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करने जा रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि विधानसभा की पिथौरागढ़ सीट के उपचुनाव में भी भाजपा शानदार विजय हासिल करेगी।

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने रविवार को जारी वक्तव्य में कहा कि प्रदेश की जनता का भाजपा पर विश्वास है और जनता ने विपक्षी दलों को फिर से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि अब जिन आठ जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर चुनाव होना है, उन सभी पर भाजपा जीत हासिल करेगी। इसी प्रकार ब्लॉक प्रमुखों के शेष पदों पर भी भाजपा का ही परचम फहराएगा।

उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान, क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्यों के पदों पर भाजपा को बड़ी सफलता मिली। इससे बौखलाया विपक्ष कुंठा में भाजपा पर अनर्गल आरोप लगा रहा है। अलबत्ता, सच्चाई ये है कि विपक्ष ने गलत माध्यम से चुनाव जीतने की कोशिश की, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल रही।

पंचायत चुनाव: आज नाम वापस ले सकेंगे प्रत्याशी

जिला पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और क्षेत्र पंचायतों के प्रमुख, ज्येष्ठ व कनिष्ठ उपप्रमुखों के चुनाव के लिए सोमवार को नाम वापसी का दिन है। प्रत्याशी सोमवार को सुबह 11 से दोपहर बाद तीन बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। वहीं, प्रशासनिक अमला छह व सात नवंबर को होने वाले चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है।

हरिद्वार को छोड़ शेष 12 जिलों में क्षेत्र पंचायतों के प्रमुख, ज्येष्ठ व उपप्रमुखों के लिए छह नवंबर और जिला पंचायतों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों पर सात नवंबर को चुनाव होना है। जिला पंचायत अध्यक्ष के चार व उपाध्यक्ष के तीन और क्षेत्र पंचायतों में प्रमुख के 20, ज्येष्ठ प्रमुख के 15 व कनिष्ठ उपप्रमुखों के 20 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। शेष पदों के लिए कुल 537 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें जिला पंचायत अध्यक्ष के 19, उपाध्यक्ष के 25, क्षेत्र पंचायत प्रमुख के 154, ज्येष्ठ उपप्रमुख के 174 और कनिष्ठ उपप्रमुख पदों के 165 प्रत्याशी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: निर्विरोध निर्वाचित चारों जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा की झोली में

राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट के मुताबिक सोमवार को नाम वापसी का दिन है। इच्छुक प्रत्याशी इस दौरान तय समयावधि में नाम वापस ले सकते हैं। शाम तीन बजे के बाद मैदान में डटे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: क्षेत्र पंचायत चुनाव: सहसपुर में निर्विरोध चुने गए ब्लॉक प्रमुख Dehradun News

स्थानीय स्तर पर छपेंगे मतपत्र

जिला पंचायतों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और क्षेत्र पंचायतों में प्रमुख, ज्येष्ठ व कनिष्ठ उपप्रमुखों के चुनाव के लिए मतपत्र स्थानीय स्तर पर छापे जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त के अनुसार इस बारे में पहले ही जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मधु और अंजिता में टक्कर, पढ़िए पूरी खबर

chat bot
आपका साथी