LIVE BLOG

Tech News January 8th Highlights: Redmi Note 8 Pro का नया अवतार हुआ लॉन्च

<p>Tech News January 8th Highlights: Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन भारतीय बाजार में चार कलर वेरिएंट में खरीद सकते हैं, वहीं अब कंपनी ने इसका नया कलर ऑप्शन भी लॉन्च कर दिया है</p>

Shilpa SrivastavaPublish:Wed, 08 Jan 2020 09:18 AM (IST) Updated:Wed, 08 Jan 2020 05:12 PM (IST)
Tech News January 8th Highlights: Redmi Note 8 Pro का नया अवतार हुआ लॉन्च
Tech News January 8th Highlights: Redmi Note 8 Pro का नया अवतार हुआ लॉन्च

Highlights

  • पहले से ज्यादा सिक्योर होगा Facebook, 4 नए फीचर्स किए पेश
  • OnePlus ला रहा ऐसा फोन जिसमें रियर कैमरा हो जाएगा हाइड
  • Redmi Note 8 Pro का नया अवतार हुआ लॉन्च
08/01/2020
2:52:01 pm

Redmi Note 8 Pro का नया अवतार हुआ लॉन्च

Xiaomi ने अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन Redmi Note 8 Pro का एक नया कलर वेरिएंट Twilight Orange बाजार में उतारा है, जिसके बाद यह ​डिवाइस अब कुल पांच कलर विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। हालांकि Twilight Orange वाला Redmi Note 8 Pro फिलहाल चीनी मार्केट में ही लॉन्च किया गया है जहां ये 9 जनवरी से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी भारत में इस स्मार्टफोन को नए कलर वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

08/01/2020
1:57:11 pm

PUBG Mobile सीजन 10 इस दिन होगा लॉन्च, कंपनी ने किया खुलासा

PUBG Mobile ने आधिकारिक तौर पर जानकारी देते हुए स्पष्ट कर दिया है कि 10 जनवरी को Operation Tomorrow पर आधारित Season 11 लॉन्च किया जाएगा। इस सीजन में प्लेयर्स को कई नए थीम्स के अलावा नए फीचर्स की सुविधा मिलेगी जो कि गेमिंग के एक्सपीरियंस को दोगुना करने में मदद करेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

08/01/2020
1:47:31 pm

Samsung Galaxy Fold 2 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 और 10MP सेल्फी कैमरा से होगा लैस!

Samsung Galaxy Fold 2 को 11 फरवरी को गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च किए जाने की खबर है। इस फोन को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आ रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि Galaxy Fold 2 को कवालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि, पहले ऐसा माना जा रहा था कि यह फोन स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। साथ ही फोन में 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया जा सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

08/01/2020
1:11:05 pm

टाइपिंग के लिए नहीं पड़ेगी कीबोर्ड की जरूरत, Samsung ने पेश किया Selfie Type कीबोर्ड

दक्षिण कोरिया की कंपनी Samsung ने CES 2020 में एक खास और अनोखी तकनीक पेश की है। इस तकनीक को Selfie Type कहा गया है। इसके जरिए आप कीबोर्ड इस्तेमाल करना बंद कर देंगे या यू कहें कि भूल जाएंगे। इस तकनीक के जरिए यूजर्स कीबोर्ड पर अपनी निर्भरता को खत्म करने में सक्षम होंगे। इस तकनीक के जरिए कोई भी सर्फेस कीबोर्ड में बदल जाएगा। इससे संबंधित एक वीडियो जारी किया गया है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

08/01/2020
12:59:48 pm

कम कीमत में खरीदें Samsung Galaxy A50 और Galaxy A70

Samsung Galaxy A51 और Galaxy A71 जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाले हैं लेकिन उससे पहले कंपनी के पुराने स्मार्टफोन Galaxy A50 और Galaxy A70 की कीमत में कटौती हो गई है। हालांकि कंपनी ने फोन की कीमत में कटौती को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और Flipkart पर ये स्मार्टफोन्स कम कीमत के साथ उपलब्ध हो रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

08/01/2020
12:08:17 pm

CES 2020 में इंटेल ने शोकेस किया एक फोल्डेबल लैपटॉप

CES 2020 इवेंट में Intel ने नई तकनीक से लैस अपना फोल्डेबल लैपटॉप Horseshoe Bend इस इवेंट में लॉन्च किया है। इसमें 17 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है और इस लैपटॉप की खासियत है कि यूजर्स इसे बुक की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका मतलब है ​कि इस लैपटॉप को फोल्ड करने के बाद इसमें ड्यूल स्क्रीन की सुविधा उपलब्ध होगी। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

08/01/2020
10:37:15 am

iPhone 8 जैसा होगा iPhone SE 2, लीक हुआ रेंडर डिजाइन

Apple अपने iPhone SE के अपग्रेडेड वेरिएंट iPhone SE 2 पर काम कर रही है। इस फोन की 360 डिग्री वीडियो ऑनलाइन लीक हुई है। यह इस फोन का पहला लीक-आधारित रेंडर है। iPhone SE 2 रेंडर के मातबिक, फोन का डिजाइन iPhone 8 जैसा हो सकता है। इसमें सिंगल रियर कैमरा, मोटे बेजल्स और टच आईडी बटन दिया जा सकता है। iPhone SE 2 में iPhone 9 जैसा मॉनिकर मौजूद होने की उम्मीद है अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

08/01/2020
9:27:14 am

पहले से ज्यादा सिक्योर होगा Facebook, 4 नए फीचर्स किए पेश

सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट Facebook पर प्राइवेसी का खतरा हमेशा बना रहता है। इसी के चलते कंपनी ने अपने प्राइवेसी चेकअप टूल को अपडेट किया है। इसके लिए कंपनी ने 4 फीचर्स रोलआउट किए हैं। इन फीचर्स के जरिए यूजर्स अपने अकाउंट की सिक्योरिटी को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे। इसके अलावा अपनी निजी जानकारी को भी बेहतर तरीके से कंट्रोल कर पाएंगे। आपको बता दें कि यह टूल वर्ष 2014 में लॉन्च किया गया था।  अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

08/01/2020
9:19:14 am

OnePlus ला रहा ऐसा फोन जिसमें रियर कैमरा हो जाएगा हाइड

चीन की कंपनी OnePlus ने CES 2020 के दौरान अपना Concept One स्मार्टफोन पेश किया है। इस फोन को McLaren के साथ साझेदारी में डेवलप किया जा रहा है। यह पहला फोन है जिसे इलेक्ट्रोक्रोमिक ग्लास पैनल के साथ बनाया जा रहा है। इसकी मदद से रियर कैमरा को हाइड करने के लिए पैनल ट्रांसपेरेंट हो जाएगा अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

chat bot
आपका साथी