Move to Jagran APP

टाइपिंग के लिए नहीं पड़ेगी कीबोर्ड की जरूरत, Samsung ने पेश किया Selfie Type कीबोर्ड

Samsung की इस तकनीक के जरिए यूजर्स कीबोर्ड पर अपनी निर्भरता को खत्म करने में सक्षम होंगे। इस तकनीक के जरिए कोई भी सर्फेस कीबोर्ड में बदल जाएगा

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Wed, 08 Jan 2020 01:15 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jan 2020 01:15 PM (IST)
टाइपिंग के लिए नहीं पड़ेगी कीबोर्ड की जरूरत, Samsung ने पेश किया Selfie Type कीबोर्ड
टाइपिंग के लिए नहीं पड़ेगी कीबोर्ड की जरूरत, Samsung ने पेश किया Selfie Type कीबोर्ड

नई दिल्ली, टेक डेस्क। दक्षिण कोरिया की कंपनी Samsung ने CES 2020 में एक खास और अनोखी तकनीक पेश की है। इस तकनीक को Selfie Type कहा गया है। इसके जरिए आप कीबोर्ड इस्तेमाल करना बंद कर देंगे या यू कहें कि भूल जाएंगे। इस तकनीक के जरिए यूजर्स कीबोर्ड पर अपनी निर्भरता को खत्म करने में सक्षम होंगे। इस तकनीक के जरिए कोई भी सर्फेस कीबोर्ड में बदल जाएगा। इससे संबंधित एक वीडियो जारी किया गया है।

loksabha election banner

जानें क्या है Selfie Type कीबोर्ड: यह एक इनविजिबल यानी बिना दिखाई देने वाला कीबोर्ड है। इसके लिए फोन के गैलेक्सी सेल्फी कैमरा प्लस AI का इस्तेमाल किया जाता है। यह यूजर के हाथ की मूवमेंट पर नजर रखता है और उसे ट्रैक करता है। इससे इनविजिबल कीबोर्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके जरिए कोई भी सर्फेस कीबोर्ड में तब्दील हो जाएगा। इसके लिए कंपनी ने जो वीडियो जारी की है उसमें बताया गया है कि यह तकनीक कैसे काम करती है।

साभार: YouTube

इस तरह करें इस्तेमाल: इस तकनीक को इस्तेमाल करना काफी आसान होगा। इसके लिए आपको फोन को वर्टिकल पोजीशन में रखना होगा। इसके बाद आप किसी भी सर्फेस पर टाइपिंग कर पाएंगे। अगर आप गैलेक्सी फोल्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप फोन को L शेप में रखकर टाइपिंग कर सकते हैं। यह कीबोर्ड फिलहाल इंग्लिश लैंग्वेज सपोर्ट करेगा।

सैमसंग कम्यूनिटी फोरम पर एक यूजर ने इस तकनीक को लेकर पोस्ट लिखा है। इसमें लिखा गया है कि सेल्फी टाइप एक ऐसी टेक्नॉलजी है जो फ्रंट कैमरा और AI का इस्तेमाल कर यूजर की उंगलियों को एनलाइज करेगी। इसके बाद जिस भी सर्फेस पर आपकी उंगलियां होंगी वो कीबोर्ड में तब्दील हो जाएगा। इसके बाद आप बिना फिजिकल बटन के टाइपिंग कर पाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.