मात्र 1 हफ्ते में YouTube Music को किया 30 लाख लोगों ने डाउनलोड

YouTube Music का सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को दो ऑफर दिए जा रहे हैं। अगर यूजर YouTube Music लेते हैं तो यह सर्विस बिल्कुल फ्री है

By Shilpa Srivastava Edited By: Publish:Tue, 09 Apr 2019 04:22 PM (IST) Updated:Tue, 09 Apr 2019 07:33 PM (IST)
मात्र 1 हफ्ते में YouTube Music को किया 30 लाख लोगों ने डाउनलोड
मात्र 1 हफ्ते में YouTube Music को किया 30 लाख लोगों ने डाउनलोड

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप YouTube Music को पिछले महीने ही लॉन्च किया गया है। इसकी लॉन्चिंग के 1 हफ्ते के अंदर ही भारत में इस ऐप ने तीन मिलियन यानी 30 लाख डाउनलोड का आंकड़ा छू लिया है। YouTube Music और YouTube Premium भारत में पहले से मौजूद Spotify, Amazon Music, Jio Saavn, Gaana, Airtel Wynk को कड़ी टक्कर दे रही है। YouTube के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर Susan Wojcicki ने कहा है, “हमारी पहुंच इतनी ज्यादा है कि भारत भर में कई प्रतिभाशाली कलाकार और निर्माता दुनिया के साथ अपनी आवाज शेयर करने के लिए YouTube पर आते हैं।” Wojcicki ने कहा है कि वर्ष 2020 तक भारत में इस सर्विस के यूजर्स 500 मिलियन होने की उम्मीद है। हमें बेहद खुशी है कि हमने भारतीय कलाकारों के साथ इस सर्विस के लिए साझेदारी की है।

YouTube Music के सब्सक्रिप्शन प्लान:

YouTube Music का सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को दो ऑफर दिए जा रहे हैं। अगर यूजर YouTube Music लेते हैं तो यह सर्विस बिल्कुल फ्री है। इसमें विज्ञापन दिखाए जाएंगे। वहीं, अगर यूजर विज्ञापन नहीं देखना चाहते हैं तो वो YouTube Premium ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें 99 रुपये प्रति महीने का चार्ज देना होगा। इसमें ऑफलाइन म्यूजिक को भी स्ट्रीम किया जा सकेगा। वहीं, YouTube Premium के साथ Music Premium पाने के लिए यूजर्स को 129 रुपये प्रति महीना देना होगा। इसमें विज्ञापन नहीं होंगे। साथ ही इसमें यूजर्स YouTube पर मौजूद करोड़ों वीडियोज और YouTube Originals सीरीज देख पाएंगे।

Tech Videos देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल HiTech को Subscribe करें

जानें YouTube Music के बारे में:

YouTube Music में ऑफलाइन म्यूजिक को भी स्ट्रीम किया जा सकेगा। इसमें गानें डाउनलोड करने की भी अनुमति मिलेगी। यह एक अलग ऐप के तौर पर गूगल प्ले स्टोर में उपलब्ध है। इसमें ऑफिशियल सॉन्ग्स, एलबम, प्लेलिस्ट्स और आर्टिस्ट ऑडियो आदि उपलब्ध होंगे।

(इस पोस्ट के इनपुट IANS से लिए गए हैं)

यह भी पढ़ें:

Samsung Galaxy A90 भारत में 10 अप्रैल को हो सकता है लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Huawei P30 Pro और P30 Lite आज भारत में होंगे लॉन्च, जानें कहां देखें Live

अब Redmi Go को खरीद पाना हुआ आसान, कंपनी ने की ओपन सेल की घोषणा 

chat bot
आपका साथी