Move to Jagran APP

YouTube Music, YouTube Premium सर्विस भारत में शुरू, फ्री में सुन सकते हैं मनपसंद गाने

YouTube Music को पिछले साल जून में अमेरिका समेत दुनियाभर के 17 देशों में लॉन्च किया गया। YouTube Music के अलावा Google का एक और ऑनलाइन म्यूजिक प्लेटफॉर्म Google Play Music पहले से ही यूजर्स के लिए उपलब्ध है

By Harshit HarshEdited By: Published: Wed, 13 Mar 2019 11:30 AM (IST)Updated: Thu, 14 Mar 2019 08:40 AM (IST)
YouTube Music, YouTube Premium सर्विस भारत में शुरू, फ्री में सुन सकते हैं मनपसंद गाने
YouTube Music, YouTube Premium सर्विस भारत में शुरू, फ्री में सुन सकते हैं मनपसंद गाने

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Google की वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने अपने यूजर्स के लिए ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीमिंग सेवा YouTube Music और YouTube Premium को भारत में शुरू कर दिया है। YouTube Music के लॉन्च होते ही यूजर्स के पास फ्री ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीम करने के लिए Spotify, Amazon Music, Jio Saavn, Gaana, Airtel Wynk जैसी कई विकल्प उपलब्ध है। हाल ही में, दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीमिंग सेवा Spotify ने भी भारत में कदम रखा है।

loksabha election banner

आपको बता दें कि YouTube Music को पिछले साल जून में अमेरिका समेत दुनियाभर के 17 देशों में लॉन्च किया गया। YouTube Music के अलावा Google का एक और ऑनलाइन म्यूजिक प्लेटफॉर्म Google Play Music पहले से ही यूजर्स के लिए उपलब्ध है। Spotify के भारत में कदम रखने के बाद ही YouTube Music को भारत में लॉन्च किया गया है। इससे साफ ही दोनों ही म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

YouTube के मुताबिक, YouTube और YouTube Music दोनों ही सर्विस यूजर्स को स्टैंड अलोन ऐप के जरिए मिलेगा। यानी कि यूजर्स को YouTube और YouTube Music के लिए अलग-अलग ऐप्स डाउनलोड करने होंगे। इन दोनों ऐप्स को आप स्मार्टफोन्स के अलावा वेब बेस्ड ऐप्स के जरिए डेस्कटॉप पर भी एक्सेस कर सकेंगे। YouTube Music में यूजर्स ऑरिजिनल सॉन्ग्स, एलबम्स, हजारों प्लेलिस्ट, आर्टिस्ट रेडियो, रीमिक्स, लाइव परफॉर्मेंस, कवर्स और म्यूजिक वीडियोज सुन सकेंगे।

YouTube Music सब्सक्रिप्शन प्लान और ऑफर्स

YouTube Music के सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को दो तरह के प्लान्स मिलेंगे। जिसमें पहला प्लान YouTube Music का है जबकि दूसरा प्लान YouTube Premium सर्विस है। YouTube Premium सर्विस में आपको एड-फ्री म्यूजिक का लाभ मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स सॉन्ग्स और वीडियोज को बैकग्राउंड में भी प्ले कर सकेंगे। YouTube Premium सर्विस लेने के लिए आपको 99 रुपये प्रति महीने का चार्ज देना होगा। इसके अलावा आप इस सेवा के जरिए ऑफलाइन म्यूजिक भी स्ट्रीम कर सकेंगे। आपको सॉन्ग्स डाउनलोड करने की अनुमति मिलेगी।

YouTube Music के स्टैंडर्ड वर्जन में यूजर्स को ऑफलाइन म्यूजिक स्ट्रीमिंग सेवा का लाभ नहीं मिलेगा। साथ ही, यूजर्स किसी भी मनपसंद सॉन्ग्स को डाउनलोड भी नहीं कर पाएंगे। वहीं, यूजर्स फ्री में ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीम कर सकेंगे लेकिन Spotify जैसे अन्य म्यूजिक ऐप्स की तरह ही इसमें भी आपको एड ब्रेक मिलेंगे। अगर आप Google Play Music के प्रीमियम सब्सक्राइबर्स हैं तो आपको YouTube Music का भी Premium सब्सक्रिप्शन कम्प्लिमेंटरी के तौर पर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

Spotify ने लॉन्च के एक सप्ताह में ही मचाया धमाल, जोड़े 10 लाख से ज्यादा यूजर्स

Spotify भारत में Apple Music, JioSaavn और Gaana को देगी कड़ी टक्कर, पढ़ें सब्सक्रिप्शन डिटेल्स

Spotify ने भारत में भी शुरू की सर्विस, फ्री में ले सकेंगे ऑनलाइन म्यूजिक का आनंद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.