JAGRAN TOP TEN: टॉप न्‍यूज, आज इन बड़ी खबरों पर बनी हुई है नजर

आज की 10 बड़ी खबरें, जिस पर दिनभर बनीं रहेगी नजरें।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Tue, 04 Sep 2018 09:35 AM (IST) Updated:Tue, 04 Sep 2018 09:51 AM (IST)
JAGRAN TOP TEN: टॉप न्‍यूज, आज इन बड़ी खबरों पर बनी हुई है नजर
JAGRAN TOP TEN: टॉप न्‍यूज, आज इन बड़ी खबरों पर बनी हुई है नजर

25 अगस्त 2007 यानी 11 साल पहले हैदराबाद में दो अलग-अलग जगहों पर बम ब्लास्ट हुए। इन धमाकों के बाद हैदराबाद समेत पूरे भारत में हड़कंप मच गया था। अाज इस मामले में कोर्ट का फैसला अाएगा।  पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति का चुनाव होगा। सत्तारू़ढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) के उम्मीदवार डॉ. आरिफ अल्वी का जीतना तय माना जा रहा है। रेलमंत्री पीयूष गोयल अाज लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी अादित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। लगातार दसवें दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन इससे भी ज्यादा चिंताजनक बात यह है कि आने वाले दिनों में इसकी रफ्तार यूं ही बनी रह सकती है। इस वर्ष मानसून के मौसम में अब तक 10 राज्यों में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से 1400 से ज्यादा लोगों की जान गई है। वहीं अाज कार्टून के माध्यम से कृष्ण जन्माष्टमी को राजनीतिक अवसर के रूप में दिखाया गया है।   

1-2007 हैदराबाद डबल ब्लास्ट केस का फैसला आज, 42 लोगों की गई थी जान

नई दिल्ली। हैदराबाद में हुए दो बम धमाके मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की स्पेशल अदालत आज फैसला सुनाएगी। ये धमाके आज से 11 साल पहले गोकुल चाट और लुंबिनी पार्क में हुए थे। जिसमें 42 लोगों की मौत हो गई थी और 50 लोग घायल हुए थे। इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चल रहा था जिसे इसी साल जून में नामपल्ली अदालत परिसर से चेरलापल्ली केंद्रीय परिसर की एक अदालत में स्थानांतरित किया गया। बतादें कि चार आरोपियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे को इस वर्ष नामपल्ली अदालत परिसर से चेरलापल्ली केंद्रीय कारागार परिसर में स्थित एक अदालतमें स्थानांतरित कर दिया गया था। 

 पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

2- पाकिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव आज, पीटीआई उम्मीदवार की जीत तय

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सांसद और विधायक आज यानी मंगलवार को देश के नए राष्ट्रपति का चुनाव करेंगे। इस चुनाव में सत्तारू़ढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) के उम्मीदवार डॉ. आरिफ अल्वी का जीतना तय माना जा रहा है क्योंकि विपक्ष संयुक्त उम्मीदवार खड़ा करने में नाकाम रहा। दंत चिकित्सा से सियायत में कदम रखने वाले अल्वी प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी हैं। राष्ट्रपति पद की हो़ड़ में अल्वी के अलावा बिलावल भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के एतजाज अहसान और जमीयत-उलमा-ए-इस्लाम के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान भी शामिल हैं। 

 पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

3-रेलमंत्री पीयूष गोयल आज लखनऊ में मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात

लखनऊ। रेल मंत्री पीयूष गोयल मंगलवार को लखनऊ में होंगे। वह सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। दोपहर बाद वह गोमतीनगर स्टेशन आएंगे। यहां वह गोमतीनगर को विश्वस्तरीय बनाने की 1800 करोड़ रुपये की योजना की समीक्षा करेंगे। रेलमंत्री मंगलवार सुबह 6:35 बजे नई दिल्ली एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए विमान से रवाना होंगे। लखनऊ एयरपोर्ट पर सुबह 7:45 बजे पहुंचने के बाद वह मुख्यमंत्री आवास जाएंगे। यहां सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश में रेलवे की योजनाओं पर चर्चा करेंगे।

 पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

4-आज दिल्ली में पहुंचेगी हरियाणा से शुरू हुई भाई घनहैया जी संदेश यात्रा

नई दिल्ली। गुरु तेगबहादुर साहिब व गुरु गोविंद सिंह के दरबार के प्रमुख सेवादार भाई घनहैया जी को समर्पित संदेश यात्रा मंगलवार को दिल्ली पहुंचेगी। यह यात्रा एक सितंबर को हरियाणा के यमुनानगर जिले से शुरू हुई थी, जो उत्तर प्रदेश से होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। बताया जा रहा है कि दिल्ली में अगले चार दिनों तक संदेश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, भाई घनहैया जी सेवा भाव के प्रतीक थे। वह युद्धस्थल पर दुश्मनों को भी पानी पिलाते और उनकी मरहमपट्टी करते थे। एक सितंबर को उनकी 300वीं बरसी के अवसर पर यमुनानगर से भाई घनहैया जी संदेश यात्रा शुरू हुई है।

 पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

5-लगातार दसवें दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी,  अभी नहीं घटेंगे दाम

नई दिल्ली। घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें फिर से आसमान पर पहुंच गई है, लेकिन इससे भी ज्यादा चिंताजनक बात यह है कि आने वाले दिनों में इसकी रफ्तार यूं ही बनी रह सकती है। क्योंकि एक तरफ जहां तमाम जानकार रूपये के कमजोर होने के कयास लगा रहे हैं वही प्रमुख तेल उत्पादक देशों (वेनेजुएला और इरान) में कच्चे तेल का उत्पादन और घट सकता है। सरकारी तेल कंपनियों की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल 79.15 रुपये प्रति लीटर के रिकार्ड स्तर और डीजल 71.15 रुपये प्रति लीटर के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया है।

 पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

6-बाढ़, भूस्खलन के चलते 1400 लोग काल के गाल में समा गए, केरल में करीब 500 मौतें

नई दिल्ली। इस वर्ष मानसून के मौसम में अब तक 10 राज्यों में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से 1400 से ज्यादा लोगों की जान गई है। इसमें केरल में जान गंवाने वाले 488 लोग शामिल हैं। गृह मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया केंद्र (एनईआरसी) के मुताबिक, केरल में बारिश और बाढ़ से 488 लोगों की मौत हुई। राज्य के 14 जिलों में करीब 54.11 लाख लोग प्रभावित हुए। केरल में यह सदी की सबसे खराब स्थिति थी। राज्य में बाढ़ से लगभग 14.52 लाख लोग विस्थापित हुए और अभी भी ज्यादातर राहत शिविरों में रह रहे हैं। वहीं 57,024 हेक्टेयर से अधिक फसल बर्बाद हो गई।

 पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

7-KBC Season 10 की पहली कंटेस्टेंट सोनिया ने बिग बी को बताई हैरान करने वाली बात

रेवाड़ी। रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के सीजन दस के प्रीमियर एपिसोड में रेवाड़ी की सोनिया यादव ने 12.50 लाख रुपये जीते हैं। 12.50 लाख रुपये जीतने के बाद सोनिया यादव से 11वां सवाल पूछा गया था। चारों लाइफलाइन खोने की वजह से सोनिया ने गेम छोड़ दिया। अमिताभ बच्चन के साथ इस सीजन में हॉट सीट पर बैठने वाली सोनिया पहली कंटेस्टेंट थीं। फास्टेस्ट फिंगर फ‌र्स्ट कंटेस्टेंट्स में सोनिया ने 7.55 सेकेंड में बाजी मारते हुए पहले खेलने का मौका हासिल किया। प्रथम एपिसोड में न्यूज एंकर अंजना ओम कश्यप एक्सपर्ट के तौर पर मौजूद थीं।

 पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

8-राष्ट्रपति कोविंद ने दिया भारत की विकास यात्रा में साइप्रस को शामिल होने का न्योता

निकोसिया। साइप्रस की यात्रा पर गए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वहां के लोगों से भारत में निवेश बढ़ाने का आह्वान किया है। उन्‍होंने कहा कि वे डिजिटलाइजेशन, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, बुनियादी सुविधाओं के विकास और पर्यटन संबंधी परियोजनाओं में निवेश कर सकते हैं।  उल्लेखनीय है कि साइप्रस भारत में सर्वाधिक निवेश करने वाले देशों में आठवें नंबर पर है। दोनों देशों के बीच 8.2 अरब डॉलर (58 हजार करोड़ रुपये) का सालाना कारोबार है। साइप्रस की संसद को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, तेजी से बढ़ता भारत दुनिया भर के निवेशकों को अवसर का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित कर रहा है।

  पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

9-फोर्स की कार्रवाई से बौखलाए नक्सली, चुनाव में कर सकते हैं बड़ी वारदात!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान नक्सली बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इंटेलीजेंस ब्यूरो (आइबी) की खुफिया रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फोर्स की कार्रवाई से लगातार नक्सली नेताओं के मारे जाने और बड़े नेताओं के सरेंडर से नक्सली बौखला गए हैं। वे चुनाव बहिष्कार के साथ ही इसी दौरान बदला लेने की योजना भी बना रहे हैं। चुनाव प्रचार में जाने वाले नेताओं पर भी नक्सली हमला कर सकते हैं। बस्तर के जंगलों में कई राज्यों के बड़े नक्सली नेताओं के जुटने की खबर है। 

  पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

लीबिया में जबरदस्‍त हिंसक संघर्ष, जेल से 400 कैदी फरार

त्रिपोली।  लीबिया की राजधानी में रविवार को दो सशस्त्र विद्रोही समूहों के बीच जारी संघर्ष के बीच एक जेल से 400 कैदी फरार होने में कामयाब रहे। दक्षिणी त्रिपोली स्थित इस जेल के आसपास सशस्त्र विद्रोही समूहों में घमासान जारी है। इसी का फायदा उठाकर कैदियों ने एन जारा जेल का दरवाजा खोल दिया। जेल के सुरक्षाकर्मी कैदियों को रोकने में नाकाम रहे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के समर्थन वाली सरकार ने राजधानी में आपातकाल की घोषणा कर दी है।

  पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

chat bot
आपका साथी