Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाढ़, भूस्खलन के चलते 1400 लोग काल के गाल में समा गए, केरल में करीब 500 मौतें

    By Vikas JangraEdited By:
    Updated: Tue, 04 Sep 2018 08:02 AM (IST)

    मंत्रालय के राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया केंद्र (एनईआरसी) के मुताबिक, केरल में बारिश और बाढ़ से 488 लोगों की मौत हुई।

    बाढ़, भूस्खलन के चलते 1400 लोग काल के गाल में समा गए, केरल में करीब 500 मौतें

    नई दिल्ली [प्रेट्र]। इस वर्ष मानसून के मौसम में अब तक 10 राज्यों में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से 1400 से ज्यादा लोगों की जान गई है। इसमें केरल में जान गंवाने वाले 488 लोग शामिल हैं। गृह मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंत्रालय के राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया केंद्र (एनईआरसी) के मुताबिक, केरल में बारिश और बाढ़ से 488 लोगों की मौत हुई। राज्य के 14 जिलों में करीब 54.11 लाख लोग प्रभावित हुए। केरल में यह सदी की सबसे खराब स्थिति थी। राज्य में बाढ़ से लगभग 14.52 लाख लोग विस्थापित हुए और अभी भी ज्यादातर राहत शिविरों में रह रहे हैं। वहीं 57,024 हेक्टेयर से अधिक फसल बर्बाद हो गई।

    एनईआरसी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 254, पश्चिम बंगाल में 210, कर्नाटक में 170, महाराष्ट्र में 139, गुजरात में 52, असम में 50, उत्तराखंड में 37, ओडिशा में 29 और नगालैंड में 11 लोगों की मौत हुई है।

    उत्तर प्रदेश में बाढ़ से करीब 3.42 लाख लोग प्रभावित हुए और 50,873 हेक्टेयर फसलों को नुकसान पहुंचा है। कर्नाटक में लगभग 3.5 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और राज्य के 3,521 हेक्टेयर जमीन पर लगी फसल बर्बाद हो गई।